IPL 2025, RCB vs SRH: आईपीएल 2025 में आज 22 मई को 65 वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइडर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों के बीच आज यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के सीजन में आरसीबी की टीम ने रजत पाटीदार की कप्तानी में 8 मैच जीते हैं। जबकि हैदरबाद की टीम को पैट कमिंस की कप्तानी में केवल 4 ही मैचों में जीत मिली है। वहीं आज के मैच को जीतकर आरसीबी की टीम अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़ों को भी जान लेते हैं।

SRH का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को 11 में जीत मिली है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 13 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।

SRH
SRH

वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच यह पहला ही मैच है। पिछले आईपीएल सीजन 2024 में इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। तब पहला मैच आरसीबी की टीम ने 35 रनों से जीता था। लेकिन दूसरे मैच को हैदराबाद की टीम ने 25 रनों से जीत लिया था।

इस तरह की हो सकती है RCB की टीम :-

आरसीबी की टीम के लिए आने वाले मैचों में फिल सॉल्ट खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं उनकी वापसी से इस टीम को काफी मजबूती मिली है। उनके अलावा टीम के कप्तान रजत पाटीदार की भी वापसी तय है। वहीं इस समय यह टीम अंक तालिका में पहले या दूसरे स्थान पर खत्म करने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी।

royal challengers bangalore team
royal challengers bangalore team

RCB की संभावित टीम : फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल।

आज ये हो सकते है RCB के इम्पेक्ट प्लेयर :- मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, मोहित राठी और स्वास्तिक चिकारा।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है SRH :-

सनराइडर्स हैदराबाद की टीम को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल हुई थी। तभी तो आज के मैच में यह टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। वहीं आज इस टीम को अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से शानदार पारी की उम्मीद भी होगी। जबकि आज गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Sunrisers Hyderabad
image source vis getty images

SRH की संभावित टीम : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनीकेत वर्मा, कमिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी और ईशान मलिंगा।

आज ये हो सकते है SRH के इम्पेक्ट प्लेयर :- मोहम्मद शमी, जयदेव उनादकट, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी और राहुल चाहर।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने पिछले 10 मैच में 141.13 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए हैं। जबकि इस टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने भी पिछले 10 मैच में 205 रन बनाए हैं। इसके अलावा हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी अपने पिछले 10 मैच में 343 रन बनाए हैं।

IPL 2025, Virat Kohli
IPL 2025, Virat Kohli/Getty Images

जबकि उनके अन्य बल्लेबाज क्लासेन ने पिछले 10 मैच में 149.74 की स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में हेजलवुड ने पिछले 9 मैच में 16 विकेट लिए हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी अपने पिछले 10 मैच में 12 विकेट हासिल किए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : जितेश शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन।

बल्लेबाज : विराट कोहली (उपकप्तान) और फिल सॉल्ट।

ऑलराउंडर : क्रुणाल पांड्या और अभिषेक शर्मा (कप्तान)।

गेंदबाज : जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी।

आईपीएल 2025 में आज 23 मई को RCB और SRH के बीच होने वाला यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आज इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version