Thursday, February 12

IPL 2025, PBKS vs MI: आईपीएल 2025 में आज 26 मई को 69 वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है। इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कुल 8 मैच जीते हैं। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भी 8 ही मुकाबले जीते हैं। पहले दो पायदानों के लिए आज इन दोनों के बीच यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से इन दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन वो भी जाने लेते हैं।

अभी तक MI का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए मुंबई इंडियंस की टीम को कुल 17 में जीत मिली है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम को इस बीच 15 में जीत मिली है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच यह पहला ही मैच होगा। जबकि पिछले आईपीएल सीजन में भी इन दोनों के बीच केवल एक ही मैच खेला गया था। तब उस मैच को मुंबई की टीम ने 9 रन से जीत लिया था। इसके अलावा पंजबा की टीम को मुंबई की टीम के खिलाफ आखिरी जीत साल 2023 के आईपीएल में मिली थी।

सवाई मानसिंह स्टेडियम पर दोनों टीमों के आंकड़े :-

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक कुल 8 ही मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 2 में जीत और 6 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम का यहां पर सर्वोच्च स्कोर 219/5 रन रहा है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम ने भी यहां पर अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको 3 में जीत और 6 में हार मिली है। जबकि मुंबई की टीम का यहां पर सर्वोच्च स्कोर 217 रन रहा है। इसके अलावा यह स्टेडियम RR का घरेलू मैदान है। लेकिन आईपीएल 2025 के दूसरे शेड्यूल में यह मुकाबला इस स्टेडियम में कराने की मंजूरी मिली है।

पंजाब और मुंबई की टीम का फुल स्क्वाड :-

पंजाब किंग्स की टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी और प्रियांश आर्य।

मुंबई इंडियंस की टीम : हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गज़नफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version