Saturday, March 7

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025 Captains Salary List: इस समय दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल को ही माना जाता है। इस बार भी आईपीएल 2025 के सीजन में भी कुल 10 टीमें ही हिस्सा लेने वाली हैं। इसके लिए अभी 8 टीमों ने अपने-अपने कप्तानों का ऐलान कर दिया है। क्यूंकि अभी दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने कप्तानों की घोषणा नहीं की है।

इसके अलावा इस बीच क्या आपको मालूम है कि इस लीग में अभी तक जिन कप्तानों का नाम चुन लिया गया है। उनमें से सबसे अधिक और कम सैलरी पाने वाले कप्तान कौन है। अगर नहीं जानते है तो आइए हम आपको यहां पर उन कप्तानों की सैलरी के बारे में बताते हैं।

आईपीएल में कौन है सबसे महंगा कप्तान :-

साल 2025 के सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन में भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने कुल 27 करोड़ की बड़ी धनराशि देकर खरीदा था। इसके चलते हुए अब वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं।

उनसे पहले किसी भी खिलाड़ी को इतनी मोटी रकम देकर नहीं खरीदा गया था। इसके बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पंत को अपनी टीम का कप्तान भी घोषित कर दिया है। इसी के साथ अब ऋषभ पंत ना केवल आईपीएल 2025 बल्कि इतिहास के सबसे महंगे कप्तान भी बन गए हैं।

IPL 2025 में सबसे सस्ता कप्तान :-

RCB की टीम ने अभी हाल ही में आईपीएल 2025 के सीजन के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा की थी। उन्होंने इस आगामी सीजन के लिए रजत पाटीदार को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। क्यूंकि मेगा ऑक्शन से पहले ही इस फ्रेंचाइजी ने पाटीदार को 11 करोड़ देकर रिटेन किया था।

इसके चलते हुए वह ही अभी तक आईपीएल 2025 के अभी तक के सबसे कम सैलरी लेने वाले कप्तान हैं। लेकि इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि अभी तक कोलकाता नाइट राडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तानों की घोषणा नहीं की है।

जानिए अन्य 6 कप्तानों की सैलरी :-

भारत की सबसे बड़ी लीग आईपीएल 2025 के सबसे अधिक सैलरी और सबसे कम सैलरी लेने वाले कप्तानों के नामों के बाद आइए हम आपको बाकी के बचे 6 कप्तानों की सैलरी बताने जा रहे हैं. इस बार हुई मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपये में श्रेयस अय्यर को खरीदा था। इसके बाद उनको टीम की कमान सौंप दी गई।

जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने भी इस सीजन के लिए अपने कप्तान पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये में रिटेन किया था। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने-अपने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन को 18-18 करोड़ रुपये देकर रिटेन कर लिया था। जबकि गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को 16 करोड़ 50 लाख में और हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की टीम ने 15 करोड़ रुपये में रिटेन करके अपनी टीमों में बरकरार रखा है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version