Friday, March 13

IPL 2025, DC and LSG Match:आज 24 मार्च को आईपीएल 2025 का चौथा मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच विशाखापट्टनम के वाई.एस.राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार दिल्ली टीम की कप्तानी अक्षर पेटल करने वाले हैं जबकि लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत करते हुए दिखाई देने वाले हैं। तभी ये ये दोनों ही टीमें अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी।

लखनऊ का पलड़ा रहा है भारी :-

Lucknow Supergiants
Lucknow Supergiants

जब-जब ये दोनों ही टीमें एक दूसरे के सामने आईं है तो तब-तब LSG का पलड़ा भारी रहा है। वहीं अभी तक आईपीएल के इतिहास में DC और LSG की टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए 3 मैच में LSG ने जीत हासिल की है। जबकि 2 मुकाबलों को दिल्ली की टीम ने जीतकर अपने नाम किया है। वहीं पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ही मैचों को DC ने जीता था।

दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर :-

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने लखनऊ की टीम के खिलाफ 5 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 59.50 की बल्लेबाजी औसत और 145.12 की स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए हैं।

Jake Fraser-McGurk
Jake Fraser-McGurk

इसके अलावा दिल्ली के अन्य सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क ने अभी तक LSG के खिलाफ कुल 2 पारियां ही खेली है। इनमें खेलते हुए उन्होंने कुल 55 रन बनाए हैं। जबकि दिल्ली के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी लखनऊ की टीम के खिलाफ अभी तक 21.14 की गेंदबाजी औसत के साथ 7 विकेट लिए हैं।

लखनऊ के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अभी तक दिल्ली की टीम के खिलाफ 7 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 31.57 की बल्लेबाजी औसत और 181.15 की स्ट्राइक रेट के साथ 221 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं।

Nicholas Pooran
image source via getty images

इसके अलावा लखनऊ के बल्लेबाज डेविड मिलर ने भी अभी तक दिल्ली की टीम के खिलाफ खेली 21 पारियों में 499 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि लखनऊ की टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने भी दिल्ली की टीम के खिलाफ खेलते हुए 24.44 की गेंदबाजी औसत के साथ 9 विकेट लिए हैं।

विशाखापट्टनम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने विशाखापट्टनम के इस मैदान पर अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उनको केवल 3 मैचों में ही जीत मिली है। जबकि इस दौरान उनको 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

जबकि पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली की टीम ने यहां पर 2 मैच खेले थे। तब इन मैचों में से दिल्ली की टीम को एक मैच में जीत और एक में हार मिली थी। जबकि दूसरी तरफ लखनऊ की टीम ने इस मैदान पर अभी तक भी एक भी मैच नहीं खेला है। तभी तो अब ऐसे में दिल्ली की टीम एक बार फिर से यहां पर खेल कर जीत दर्ज करना चाहेगी

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version