Thursday, March 19

IPL 2025, GT vs MI: आईपीएल 2025 में आज 30 मई को एलिमिनेटर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स की टीम के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम(मुल्लांपुर) में खेला जाएगा। इस मैच को जीत कर मुंबई की टीम अपने छठे आईपीएल ख़िताब के करीब पहुंचना चाहेगी। जबकि गुजरात की टीम भी इस मैच को जीत कर अपने दूसरे आईपीएल खिताब की तरफ बढ़ना चाहेगी। आइए मैच से पहले इन दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन वो भी जान लेते हैं।

GT का पलड़ा रहा है भारी :-

Gujarat Titans
Gujarat Titans

आईपीएल के इतिहास में अभी तक इन दोनों के बीच खेले गए मैचों में GT का पलड़ा भारी रहा है। आईपीएल में MI और GT की टीमों के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए गुजरात टाइटंस की टीम को 5 में जीत मिली है, जबकि इस बीच मुंबई इंडियंस की टीम को केवल 2 मैच में जीत मिली है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में भी इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए हैं। तब इन दोनों ही मैचों में गुजरात की टीम को जीत मिली थी।

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े :-

चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम ने केवल एक ही मैच खेला है। इसमें खेलते हुए उनको जीत मिली थी। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम ने भी चंडीगढ़ के मैदान पर केवल एक ही मैच खेला है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

तब उनको भी इसमें जीत मिली थी। वहीं इस मैदान पर खेलते हुए मुंबई की टीम का सर्वोच्च स्कोर 192 रन है, जबकि GT का यहां पर सर्वोच्च स्कोर 146 रन है। इसके अलावा इस मैदान में अभी तक आईपीएल के केवल 9 ही मैच खेले गए हैं।

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड इस प्रकार है :-

गुजरात टाइटंस टीम : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, गेराल्ड कोएट्ज़ी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, दासुन शनाका, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।

मुंबई इंडियंस टीम : रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, चैरिथ असलांका, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, कर्ण शर्मा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, रॉबिन मिंज, अर्जुन तेंदुलकर, रघु शर्मा, कृष्णन श्रीजीत। मुजीब उर रहमान, रिचर्ड ग्लीसन, रीस टॉपले।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version