Monday, July 7

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच खेला गया है। इस समय इंग्लैंड क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के 3 खिलाड़ी खेल रहे हैं। वहीं इस मुकाबले में खेलते हुए ये तीनों ही खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले इस समय सभी खिलाड़ी किसी न किसी टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

Mohammed Siraj RCB

इस पहले मुकाबले से आज भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत भी हो चुकी है। तभी तो इस जारी सीरीज का पहला मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया है। वहीं इस समय इंग्लैंड टीम की प्लेइंग 11 में आरसीबी टीम (IPL 2025) के तीन खिलाड़ी खेल रहे हैं। लेकिन आज ये तीनों ही खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप रहे। इस मैच में 2 तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए।

IPL 2025 जीरो पर आउट हुए फिल सॉल्ट :-

आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंग्लिश बल्लेबाज फिल सॉल्ट को 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं साल्ट एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह लंबे-लंबे छक्के लगाने की काबिलियत भी रखते हैं।

image source via getty images

तभी तो इस बार ऐसा माना जा रहा था कि आईपीएल 2025 (IPL 2025) में साल्ट भारतीय दिग्गज विराट कोहली के साथ आरसीबी टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। लेकिन आज हुए पहले टी20 मैच में वह बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर फिल सॉल्ट को आउट कर दिया। तब तक इंग्लैंड की टीम अपना खाता तक नहीं खोल पाई।

लियाम लिविंगस्टोन भी हुए शून्य पर आउट :-

image source via getty images

आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा नीलामी में इस बार आरसीबी की टीम ने इंग्लैंड के स्टार ऑल राउंडर लियाम लिविंगस्टोन को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह एक शानदार ऑलराउंडर हैं। इसके अलावा वह बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन इस पहले टी20 मैच में वह भी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उनको मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया।

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैक बेथेल ने बनाए सिर्फ 7 रन :-

image source via getty images

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में इस बार आरसीबी की टीम ने इंग्लैंड ने 21 साल के युवा बल्लेबाज जैक बेथेल को 2.60 करोड़ में खरीदा। उन्होंने अभी हाल ही में खेलते हुए सभी को प्रभावित किया है। तभी तो आरसीबी की टीम ने उनपर काफी भरोसा जताया था। लेकिन अब भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में वह केवल 7 रन ही बनाकर आउट हो गए। उनको हार्दिक पांड्या ने आउट किया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version