Saturday, February 14

Google News Sports Digest Hindi

Arshdeep Singh: पहले टी20 मैच में ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने इतिहास रच दिया है। इस मामले में अब उन्होंने अपने ही देश के साथी गेंदबाज युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया है। जिसके चलते हुए वह अब टॉप पर पहुंच गए हैं।

Arshdeep Singh - Most Wickets For India in T20Is
image source via getty images

भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच आज पहला टी20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जबकि इंग्लैंड की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी।

Arshdeep Singh ranked first among Indians in the latest ICC T20 rankings, Hardik Pandya also made a big jump
image source via getty images

तब पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड की टीम को भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने खेल के शुरुआत में ही 2 झटके दे दिए। इसके चलते हुए अब उन्होंने साथी गेंदबाज युजवेंद्र चहल के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब वह इस मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने Arshdeep Singh :-

आज इंग्लैंड और भारत की टीम के बीच पहला टी20 मैच खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की पारी के पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने फिल सॉल्ट को आउट कर दिया। तब तक इंग्लैंड की टीम ने अपना खाता तक नहीं खोला था।

arshdeep singh
image source via getty images

इसके बाद उन्होंने तीसरे ओवर में अपना दूसरा विकेट लिया। तब उन्होंने बेन डकेत को आउट किया। इस मुकाबले में डकेत केवल 4 रन बनाकर आउट हुए। इन दो विकटों को लेते ही अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा अब वह टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड चहल के नाम पर था।

अब दूसरे नंबर पर पहुंचे युजवेंद्र चहल :-

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अब टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। अभी तक इस फॉर्मेट में उन्होंने 96 विकेट लिए हैं।

Yuzvendra Chahal - Most Wickets For India in T20Is
image source via getty images

इसके साथ ही अब उनसे ऊपर भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने केवल 61 टी20 मैचों में 97 विकेट ले लिए हैं। वहीं अब इस जारी टी-20 सीरीज में ही उनकी नजर 100 का आंकड़ा पार करने पर होगी। क्यूंकि भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। अभी इसका पहला मुकाबला ही हुआ है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version