IPL 2025, MI Vs KKR: आईपीएल 2025 में आज 31 मार्च को 12वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है। अभी तक आईपीएल के इस संस्करण में मुंबई का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। क्यूंकि उसने अभी तो 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। जबकि अभी तक KKR को एक मैच में जीत और एक में हार मिली है। इन दोनों के बीच यह मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है। चलिए ऐसे में इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातें जान लेते हैं।

मुंबई इंडियंस का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच खेलते हुए अभी तक मुंबई का पलड़ा ही भारी रहा है। क्यूंकि अभी तक KKR और MI की टीमों के बीच IPL के इतिहास में कुल 34 मैच खेले गए हैं।

rohit and hardik
rohit and hardik

इनमें खेलते हुए 23 मैच में MI की टीम को जीत मिली है। जबकि इस दौरान खेलते हुए 11 मैच में केकेआर को जीत हासिल हुई है। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। वहीं तब इन दोनों ही मैचों को केकेआर ने अपने नाम किया था।

इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है मुंबई :-

आईपीएल 2025 के सीजन में मुंबई की टीम की शुरुआत काफी काफी खराब रही है। इन मैचों में रोहित शर्मा केवल 8 रन ही बना पाए हैं। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज रयान रिकेल्टन भी दोनों मैचों में अभी तक फ्लॉप ही रहे हैं। लेकिन आज केकेआर के खिलफ इन दोनों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी रहेगी। जबकि गेंदबाजी में आज दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट से काफी उम्मीद रहने वाली है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

MI की संभावित एकादश :- रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर,रॉबिन मिंज, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट।

MI के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : विग्नेश पुथुर, अश्वनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश और कर्ण शर्मा।

आज ऐसी हो सकती है केकेआर की टीम :-

केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने पिछले मैच में 97 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में भी वह आज अपनी उसी फॉर्म को बनाए रखना चाहेंगे। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे से भी आज एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी। क्यूंकि यह उनका होम ग्राउंड भी है। जबकि गेंदबाजी में आज केकेआर को अपने प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से काफी उम्मीद रहने वाली है।

Kolkata Knight Riders team
Kolkata Knight Riders team

KKR की संभावित टीम :- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

KKR के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : एनरिक नोर्खिया, मनीष पांडे और वैभव अरोड़ा।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी आज नजर :-

मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार ने खेले अपने पिछले 10 मैच में 156.11 की स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए हैं। जबकि तिलक वर्मा ने भी अपने पिछले 9 मैच में 140.54 की स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इसके अलावा केकेआर के बल्लेबाज वेंकटेश ने भी अपने पिछले 10 मैच में 158.56 की स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं। जबकि उनके अन्य खिलाड़ी सुनील नरेन ने भी पिछले 9 मैच में 246 रन बनाए हैं। वहीं मुंबई के कप्तान हार्दिक ने पिछले 9 मैच में 10 विकेट लिए हैं। केकेआर के वरुण ने भी पिछले 9 मैच में 16 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर: क्विंटन डिकॉक (कप्तान)।

बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा।

ऑलराउंडर्स: आंद्रे रसेल, मोईन अली और हार्दिक पांड्या (उपकप्तान)।

गेंदबाज: दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और वरुण चक्रवर्ती।

आज MI और KKR के बीच होने वाला यह मैच सोमवार 31 मार्च को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। तभी तो आज इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version