IPL 2025, MI Vs KKR: आईपीएल 2025 में आज 31 मार्च को 12वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है। अभी तक आईपीएल के इस संस्करण में मुंबई का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। क्यूंकि उसने अभी तो 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। जबकि अभी तक KKR को एक मैच में जीत और एक में हार मिली है। इन दोनों के बीच यह मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है। चलिए इससे पहले दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर भी डाल लेते हैं।

मुंबई इंडियंस का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच खेलते हुए अभी तक मुंबई का पलड़ा ही भारी रहा है। क्यूंकि अभी तक KKR और MI की टीमों के बीच IPL के इतिहास में कुल 34 मैच खेले गए हैं।

hardik pandya

इनमें खेलते हुए 23 मैच में MI की टीम को जीत मिली है। जबकि इस दौरान खेलते हुए 11 मैच में केकेआर को जीत हासिल हुई है। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। वहीं तब इन दोनों ही मैचों को केकेआर ने अपने नाम किया था।

मुंबई के इन खिलाड़ियों पर होगी आज नजर :-

आईपीएल में अभी तक मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने केकेआर की टीम के खिलाफ खेली अपनी 12 पारियों में 40.64 की बल्लेबाजी औसत और 146.08 की स्ट्राइक रेट से 447 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 59 रन रहा है।

image source vis getty images

इसके अलावा मुंबई इंडियंस की टीम के अन्य स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी अभी तक केकेआर की टीम के खिलाफ खेले अपने 34 मैच में 128.14 की स्ट्राइक रेट से 1,070 रन बनाए हैं। इस बीच अगर मुंबई की गेंदबाजी की बात करें तो उनके अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने KKR के खिलाफ खेले 11 मैचों में 8.22 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं।

KKR के इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

केकेआर के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अभी तक आईपीएल में मुंबई की टीम के खिलाफ खेले अपने 28 मैचों में 30.96 की औसत और 125.35 की स्ट्राइक रेट से 712 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 68 रन का रहा है।

image source via getty images

इसके अलावा केकेआर के अन्य बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने भी मुंबई की टीम के खिलाफ खेली अपनी 6 पारियों में 165.30 की स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए हैं। इस बीच अगर केकेआर की गेंदबाजी की बात करें तो उनके स्टार गेंदबाज सुनील नरेन ने MI के खिलाफ खेलते हुए 6.81 की इकॉनमी रेट से 26 विकेट लिए हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI ने अभी तक कुल 85 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए मुंबई को 51 मैच में जीत मिली है। जबकि इस दौरान उनको 33 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच यहां पर एक मैच टाई भी रहा है।

Mumbai Indians

इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम में MI का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है। वहीं दूसरी तरफ KKR ने इस मैदान पर अभी तक कुल 17 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उनको केवल 5 में जीत मिली है। जबकि इस दौरान खेलते हुए उनको 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर केकेआर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 202 रन रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version