Wednesday, February 11

IPL 2025, MI Vs KKR: आईपीएल 2025 में आज 31 मार्च को 12वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है। इस बार के आईपीएल सीजन में मुंबई की टीम ने अभी तक अपने दोनों मैच हारे हैं और टीम अपना जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है। जबकि केकेआर ने अब तक 1 मैच जीता है और 1 में उनको हार मिली है। इन दोनों के बीच आज यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले आइए जान लेते हैं इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़े।

कैसी रहने वाली है आज पिच :-

इस मैदान की पिच हमेशा बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है। जिसके चलते हुए यहां पर उछाल काफी अच्छा मिलता है और गेंद भी बल्ले पर ठीक ढंग से आती है।

Wankhede Cricket Stadium
Wankhede Cricket Stadium

इसके अलावा यहां पर सभी स्पिनरों को भी विकेट लेने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता है। इस पिच पर घास भी नहीं होती है। जिसके चलते हुए यहां पर तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। वहीं यहां पर टॉस की भी काफी बड़ी भूमिका होती है। क्यूंकि जो भी कप्तान टॉस जीतता है वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज मुंबई में 31 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जिससे यहां पर सभी खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के आंकड़े :-

मुंबई के इस स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के 116 मैच खेल गए हैं। इनमें खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 54 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 62 मैच जीते हैं।

Corbin Bosch, Mumbai Indians, IPL 2025
Corbin Bosch, Mumbai Indians, IPL 2025

वानखेड़े स्टेडियम में उच्चतम स्कोर RCB (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है। जबकि यहां पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। गेंदबाजी में यहां पर सबसे अच्छा प्रदर्शन हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने किया था।

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के प्रदर्शन :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI ने अभी तक कुल 85 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए मुंबई को 51 मैच में जीत मिली है। जबकि इस दौरान उनको 33 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच यहां पर एक मैच टाई भी रहा है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम में MI का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है। वहीं दूसरी तरफ KKR ने इस मैदान पर अभी तक कुल 17 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उनको केवल 5 में जीत मिली है। जबकि इस दौरान खेलते हुए उनको 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर केकेआर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 202 रन रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version