Saturday, March 14

IPL 2025, RCB vs PBKS Final: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच आज मंगलवार, 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस बार यह फाइनल मैच गुजरात टाइटंस के घरेलु मैदान यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच में इन दोनों टीमों की नजर अपना पहला आईपीएल का खिताब जीतने पर रहेगी। तभी तो आज इन दोनों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। चलिए इस मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

इस मैदान की पिच को लाल और काली दोनों तरह की मिटटी से बनाया गया है। वहीं लाल मिटटी की पिच पर ज्यादा उछाल मिलता है। जिसके चलते सभी बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में आसानी होती है। जबकि काली मिटटी की पिच पर उछाल तो सामान्य होता है, लेकिन यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है।

Narendra Modi Stadium
Narendra Modi Stadium

इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है। इसके अलावा आईपीएल में यहां पर कई हाई स्कोरिंग मैच भी हुए हैं। तभी तो आज के मैच में हमें एक बार फिर से एक हाई स्कोरिंग मैच भी देखने को मिल सकता है।

कैसा रहने वाला है आज यहां मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 3 जून को अहमदाबाद में अच्छी गर्मी होगी। जिसके चलते हुए आज दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं आज मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। लेकिन आज यहां पर बारिश की 15 प्रतिशत संभावना है।

आईपीएल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के दौरान कुल 43 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 21 में और बाद में भी बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने भी 22 मैच ही जीते हैं।

RCB
RCB

वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है। इस मैदान पर टीम का उच्चतम स्कोर PBKS (243/5 बनाम GT, 2025) और न्यूनतम स्कोर GT (89, बनाम DC, 2024) के नाम दर्ज है। जबकि इस मैदान पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी शुभमन गिल (129 बनाम MI, 2023) ने खेली थी।

आईपीएल में इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 4 मैच में जीत और 2 मुकाबलों में हार मिली है। इस बीच उनका एक मैच यहां टाई भी रहा है।

Punjab-Kings and RCB
Punjab-Kings and RCB

वहीं इस मैदान पर पंजाब किंग्स का सर्वोच्च स्कोर 243 रन है। जबकि दूसरी तरफ इस मैदान पर आरसीबी की टीम ने अभी तक कुल 6 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 3 मैच में जीत और 3 में ही हार मिली है। वहीं इस मैदान पर आरसीबी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 206 रन रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version