Monday, February 2

IPL 2025, KKR vs GT: आईपीएल 2025 का 39वां मुकाबला आज शाम ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाएगा। टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है।

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि पिच सूखी दिख रही है और यह चेजिंग ग्राउंड है, इसलिए हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। कोलकाता ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं, रहमानुल्ला गुरबाज़ और मोईन अली की वापसी हुई है।

GT टॉप गियर में, KKR के लिए करो या मरो

IPL 2025, KKR vs GT
IPL 2025, KKR vs GT/Getty Images

जहां एक ओर गुजरात टाइटन्स शानदार फॉर्म में है और अंक तालिका में शीर्ष पर है, वहीं KKR संघर्ष कर रही है। कोलकाता ने अब तक 7 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अब हर मैच अहम हो चला है। पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता ने सिर्फ 111 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 95 पर ऑलआउट होकर गंवाया था, जिससे टीम की बल्लेबाज़ी पर गंभीर सवाल उठे हैं।

पिच रिपोर्ट क्या कहती है?

पूर्व कप्तान और कमेंटेटर एयोन मॉर्गन और निक नाइट के मुताबिक ईडन गार्डन्स की पिच पर अच्छा घास का कवर है, खासकर गुड लेंथ एरिया पर। इससे नई गेंद से स्विंग और बाउंस मिलेगी। टर्न की संभावना कम है, इसलिए स्पिनर्स को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। KKR को शुरू के ओवरों में स्विंग का फायदा उठाना होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वाशिंगटन सुंदर, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर्स: ईशांत शर्मा, करीम जनत, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज़, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह,  मोइन अली, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लूनिथ सिसौदिया

माहौल गर्म, लेकिन दर्शकों में उत्साह जबरदस्त

13 दिन बाद कोलकाता की टीम फिर से होम ग्राउंड पर वापसी कर रही है और ईडन गार्डन्स एक बार फिर फैंस से गुलजार है। अभिषेक नायर, जो फिर से KKR के सेटअप में लौटे हैं, नेट्स पर मोईन अली और आंद्रे रसेल की बैटिंग देख रहे हैं। उधर, GT कोच आशीष नेहरा हमेशा की तरह हल्के-फुल्के मूड में नज़र आए और अपने पुराने विकेटकीपर गुरबाज़ के साथ हंसी-मजाक करते दिखे।

गर्मी का असर या ओस का कमाल?

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक दोपहर में तेज़ गर्मी थी, लेकिन शाम होते-होते तापमान गिरा है, जिससे मैदान पर ओस का असर देखने को मिल सकता है। यह फैक्टर दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को मदद दे सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version