IPL 2025, KKR vs CSK: आईपीएल 2025 में आज 7 मई को 57वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2025 में अभी तक केकेआर की टीम 11 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में फिलहाल छठे स्थान पर मौजूद है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी 11 में से केवल 2 मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े भी जान लेते हैं।

अभी तक CSK का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में CSK का पलड़ा भारी रहा है। आईपीएल के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 31 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए चेन्नई की टीम को 19 में जीत मिली है, जबकि केकेआर की टीम को इस दौरान केवल 11 मैचों में ही जीत हासिल हुई है।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

इसके अलावा इन दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है। जबकि आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच खेले गए पहले मैच को केकेआर की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था। पिछले आईपीएल सीजन 2024 में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। तब उस मैच को CSK ने 7 विकेट से जीता था।

आज ऐसी हो सकती है CSK की टीम :-

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम के खिलाफ खेलते हुए 2 रनों से हार मिली थी। तब उस मैच में चेन्नई के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे। तभी तो अपने पिछले मैचों में मिली हार को भुलाकर CSK की टीम आज के मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

CSK team
CSK team

CSK की संभावित एकादश : शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कर्रन, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज और मथीशा पथिराना।

आज ये हो सकते हैं CSK के इम्पेक्ट प्लेयर :- शिवम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी और रामकृष्ण घोष।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज KKR :-

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को केवल 1 रन के मामूली अंतर से हराया था। तब उस मैच में केकेआर के सभी स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। तभी तो आज के मैच में भी इस टीम को अपने सभी स्पिनरों से उसी प्रदर्शन की आस रहेगी।

KKR
KKR

KKR की संभावित एकादश : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा

आज ये हो सकते हैं KKR के इम्पेक्ट प्लेयर :- रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल और लवनीथ सिसौदिया।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी आज नजर :-

केकेआर टीम के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने इस पूरे आईपीएल सीजन में सभी को अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में खेली अपनी 9 पारियों में 40.71 की बल्लेबाजी औसत और 146.15 की स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए हैं।

Ayush Mhatre
Ayush Mhatre

जबकि चेन्नई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने भी खेली अपनी 4 पारियों में 40.75 की बल्लेबाजी औसत से 163 रन बनाए हैं। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने भी खेले 11 मैचों में 19.62 की गेंदबाजी औसत के साथ 16 विकेट लिए हैं। जबकि अन्य स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने भी अभी तक खेले 11 मैचों में 20.73 की गेंदबाजी औसत से 15 विकेट चटकाए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : रहमानुल्लाह गुरबाज और महेंद्र सिंह धोनी।

बल्लेबाज : अजिंक्य रहाणे, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी और डेवाल्ड ब्रेविस।

ऑलराउंडर्स : रविंद्र जडेजा और सुनील नरेन (कप्तान)।

गेंदबाज : खलील अहमद, वरुण चक्रवर्ती और नूर अहमद।

आईपीएल 2025 में आज 7 मई को CSK और KKR के बीच होने वाला यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आज इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version