Monday, February 16

IPL 2025, LSG vs CSK: आईपीएल 2025 में आज 14 अप्रैल को 30वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उनको पिछले 5 मैचों में लगातार हार मिली है। जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने अभी तक 4 मैच जीते हैं। आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी बातें भी जान लेते हैं।

LSG का पलड़ा रहा है भारी :-

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के बीच आईपीएल के इतिहास में अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए चेन्नई की टीम को केवल 1 मैच में जीत मिली है, जबकि लखनऊ की टीम को 3 मैच में जीत मिली है।

Rishabh Pant
Rishabh Pant

इस बीच उनके एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। वहीं पिछले आईपीएल में इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों को लखनऊ की टीम ने ही जीता था। उस समय पहले मैच को लखनऊ ने 8 विकेट और और दूसरे को 6 विकेट से जीता था।

आज ऐसी हो सकती है CSK की टीम :-

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उनके पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट से हार मिली थी। वहीं इस समय महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई टीम के कप्तान बना दिए गए हैं। उनकी कप्तानी वाली यह चेन्नई की टीम लगातार अपने 5 मैच हार चुकी है। तभी तो अब ऐसे में इस टीम को आज के मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

CSK की संभावित टीम : रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद और मथीशा पथिराना।

आज ये हो सकते है CSK के इम्पेक्ट प्लेयर :- शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, जेमी ओवरटन, नाथन एलिस और राहुल त्रिपाठी।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज LSG की टीम :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को 6 विकेट से हराया था। इस मैच में टीम के कप्तान ऋषभ पंत सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरे थे। लेकिन तब भी वह एक बड़ी पारी नहीं खेल पाए। तभी तो आज वह हर हाल में चेन्नई की टीम एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे

Nicholas Pooran, Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants, IPL 2025, Visakhapatnam, March 24, 2025/BCCI
Nicholas Pooran, Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants, IPL 2025, Visakhapatnam, March 24, 2025/BCCI

LSG की संभावित टीम: हिम्मत सिंह, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, रवि बिश्नोई और दिग्वेश सिंह राठी।

आज ये हो सकते है LSG के इम्पेक्ट प्लेयर :- शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, जेमी ओवरटन, नाथन एलिस और राहुल त्रिपाठी।

आज इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर :-

लखनऊ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपने पिछले 10 मुकाबलों में 215.47 की स्ट्राइक रेट से 543 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज एडन मार्क्रम ने भी अपने पिछले मैच में 58 रन की शानदार पारी खेली थी।

Nicholas Pooran's IPL journey
Nicholas Pooran’s IPL journey/Getty Images

इसके अलावा चेन्नई के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने अपने पिछले 9 मैच में 136 की स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए हैं। जबकि उनके तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपने पिछले 6 मैच में 11 विकेट लिए हैं। वहीं लखनऊ के गेंदबाज रवि बिश्नोई के नाम पिछले 10 मैच में 10 विकेट है। जबकि चेन्नई के गेंदबाज नूर अहमद के नाम पिछले 7 मैच में 12 विकेट हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : निकोलस पूरन (कप्तान) और डेवोन कॉनवे।

बल्लेबाज : शिवम दुबे और रचिन रविंद्र (उपकप्तान)।

ऑलराउंडर : रविंद्र जडेजा और एडेन मार्करम।

गेंदबाज : शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, रवि बिश्नोई, नूर अहमद और दिग्वेश सिंह राठी।

आईपीएल 2025 में आज 14 अप्रैल को CSK और LSG के बीच होने वाला यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version