Monday, February 16

IPL 2025, LSG vs CSK: आईपीएल 2025 में आज 14 अप्रैल को 30वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उनको पिछले 5 मैचों में लगातार हार मिली है। जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने अभी तक 4 मैच जीते हैं। आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा है वो भी जान लेते हैं।

LSG का पलड़ा रहा है भारी :-

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के बीच आईपीएल के इतिहास में अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए चेन्नई की टीम को केवल 1 मैच में जीत मिली है, जबकि लखनऊ की टीम को 3 मैच में जीत मिली है।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

इस बीच उनके एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। वहीं पिछले आईपीएल में इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों को लखनऊ की टीम ने ही जीता था। उस समय पहले मैच को लखनऊ ने 8 विकेट और और दूसरे को 6 विकेट से जीता था।

LSG के इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने चेन्नई की टीम के खिलाफ खेली अपनी 11 पारियों में 156.90 की स्ट्राइक रेट से 375 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 79 रन रहा है।

Gautam Gambhir's IPL 2023 Auction Masterstroke For Nicholas Pooran
Gautam Gambhir’s IPL 2023 Auction Masterstroke For Nicholas Pooran

जबकि अन्य बल्लेबाज निकोलस पूरन ने भी चेन्नई खिलाफ खेली 10 पारियों में 35.57 की औसत और 157.59 की स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाए हैं। तब उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद रहते हुए 64 रन का रहा है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उनके तेज गेंदबाज आवेश खान ने चैन्नई के खिलाफ खेले 9 मैच में 9.42 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं।

CSK के इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ की टीम के खिलाफ खेली अपनी 4 पारियों में 315.79 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 28 रन का रहा है।

MS Dhoni Opens Up on IPL Retirement After 2025
MS Dhoni Opens Up on IPL Retirement After 2025

जबकि अन्य बल्लेबाज शिवम दुबे ने भी LSG के खिलाफ 5 पारियों में 36.36 की औसत और 179.01 की स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 66 रन रहा है। इस टीम की गेंदबाजी में उनके अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने लखनऊ के खिलाफ खेले 5 मैच में 7.05 की इकॉनमी से 5 विकेट लिए हैं।

इकाना स्टेडियम में कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG की टीम ने अभी तक कुल 17 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 9 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि उनके एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

इस मैदान पर लखनऊ टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203 रन रहा है। जबकि दूसरी तरफ चेन्नई की टीम ने इस मैदान पर कुल 2 ही मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको एक में हार मिली है। जबकि एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। इसके अलावा यहां पर चेन्नई की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version