Monday, February 16

IPL 2025, LSG vs CSK: आईपीएल 2025 में आज 14 अप्रैल को 30वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उनको पिछले 5 मैचों में लगातार हार मिली है। जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने अभी तक 4 मैच जीते हैं। आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले इस मैदान की पिच रिपोर्ट और अन्य जरुरी आंकड़ें भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच काली मिटटी से बनाई गई है। इसके चलते हुए यह स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद करती है। आईपीएल 2025 के सीजन में यहां पर अभी तक कुल 3 मैच खेले गए हैं। इनमें से केवल 1 पारी में ही 200 रनों का आंकड़ा पार हुआ है।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इसके अलावा यहां पर मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाता है तो यहां पर स्पिरनों का जलवा देखने को मिलता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 14 अप्रैल को लखनऊ में तेज गर्मी रहने वाली है। इसके चलते हुए आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।

IPL के दौरान इकाना स्टेडियम के आंकड़े :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के 17 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने भी 8 ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

इस दौरान यहां पर एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकला है। इस मैदान पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी मार्कस स्टोइनिस (89* बनाम MI, 2023) ने खेली है। जबकि यहां पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मार्क वुड (5/14, बनाम DC, 2023) के नाम पर दर्ज है।

इकाना स्टेडियम में कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG की टीम ने अभी तक कुल 17 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 9 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि उनके एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

इस मैदान पर लखनऊ टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203 रन रहा है। जबकि दूसरी तरफ चेन्नई की टीम ने इस मैदान पर कुल 2 ही मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको एक में हार मिली है। जबकि एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। इसके अलावा यहां पर चेन्नई की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version