Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: अभी हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने वाली है। इसके अलावा इस बार पूरी दुनिया की निगाहें आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा नीलामी पर भी टिकी हुई है। क्यूंकि इस साल होने वाले सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), राजस्थान रॉयल्स (आरआर), और मुंबई इंडियंस (एमआई) जैसी टीमों ने अपने स्टार खिलाड़ियों पर काफी अहम फैसले लिए हैं।

IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इन 3 श्रीलंकाई खिलाड़ियों के लिए होगी सभी टीमों के बीच जंग
image source vis getty images

इसके अलावा अब ऐसे में सभी खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगने के लिए मंच भी बनकर तैयार हो गया है। वहीं इस बार (IPL 2025) की नीलामी आईपीएल मेगा ऑक्शन के इतिहास को ही बदलकर रख सकती है। क्यूंकि पिछले साल कोलकाता नाइटराइडर्स ने मिचेल स्टार्क पर 24 करोड़ 75 लाख रुपये की बोली लगाकर उनको टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर बना दिया था। लेकिन इस बार की बोली में उनका यह रिकॉर्ड टूट भी सकता है।

IPL 2025 श्रेयस अय्यर :-

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने 10 साल बाद टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को ही रीलिज कर दिया है। अभी फिलहाल श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट से बाहर चल रहे है। लेकिन अभी हाल ही में हुई रणजी ट्रॉफी में उन्होंने डबल सेंचुरी ठोकी थी।

Shreyas Iyer
image source vis getty images

इसके अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम से पहले अपनी कप्तानी में श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार में ही आईपीएल इतिहास के फाइनल तक पहुंचाया था। तभी तो अब ऐसे में जो भी टीमें मिडिल ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज के साथ-साथ कप्तान की भी तलाश में है। वो सभी टीमें श्रेयस अय्यर को अपने साथ जोड़ने के लिए अपना खजाना खोल सकती है।

ऋषभ पंत :-

इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है। तभी तो अब उनका और टीम का आठ साल पुराना रिश्ता टूट चुका है। इसके अलावा इस विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने हुए जानलेवा एक्सीडेंट के बाद वापसी करते हुए टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप जिताया था।

Rishabh Pant: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में CSK लगा सकती है ऋषभ पंत पर बड़ी बोली
image source vis getty images

इन सब के बावजूद दिल्ली फ्रैंचाइजी ने अपने कप्तान को इस बार रिटेन नहीं किया है। वहीं अभी ऋषभ पंत केवल 27 साल के हुए है। अभी उनको आगे काफी क्रिकेट भी खेलना है। तभी तो ऐसे में अगर इस बार (IPL 2025) ऑक्शन टेबल पर वह मिचेल स्टार्क के 24.75 करोड़ रुपये बोली के रिकॉर्ड को दे तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं रहने वाली है।

जोस बटलर :-

इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर को रिलीज कर दिया था। इसके अलावा पिछले कई सीजन से यह खिलाड़ी इस टीम की जान रहे थे। तभी तो इस बार आगामी सीजन के लिए इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर ओपनर बटलर को अपने साथ जोड़ने के लिए सभी फ्रैंचाइजियों के बीच कड़ी जंग देखने को मिल सकती है।

Jos Buttler: आईपीएल 2025 में काफी समय बाद नीलामी में उतरेगा इंग्लैंड का यह दिग्गज, मेगा ऑक्शन में लगेगी बड़ी बोली
image source vis getty images

क्यूंकि यह एक ऐसा धाकड़ खिलाड़ी है जो अपने अकेले के दम पर मैच का रुख बदल सकता है। इसके अलावा इस इंग्लिश बल्लेबाज ने अभी तक आईपीएल में सात शतक भी लगाए है। तभी तो अब (IPL 2025) जिस टीम को एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज या कप्तान की जरुरत है तो वह बटलर पर बड़ी से बड़ी बोली लगा सकती है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version