Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

Sanju Samson: भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए केरल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। अभी समाप्त हुई टी20 सीरीज में सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक लगाए थे। तभी तो अब भारत के लिए टी20 की पांच पारियों में तीन शतक लगाने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफा में केरल टीम की कप्तानी सौंप दी गई है।

Sanju Samson
image source vis getty images

इसके अलावा केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने सैमसन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त किया है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाला है। इसके अलावा इससे पहले रणजी ट्रॉफी में संजू सैमसन(Sanju Samson), सचिन बेबी की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

जनवरी 2025 तक नहीं है कोई भी वाइट बॉल क्रिकेट मैच :-

अभी जनवरी 2025 तक भारत का कोई भी वाइट बॉल मैच नहीं है। जिसके चलते हुए संजू सैमसन (Sanju Samson) पूरे सीजन सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के लिए केरल टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। अभी भारतीय टीम वर्तमान में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है।

Sanju Samson
image source vis getty images

वहीं इस बार सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के लिए केरल को ग्रुप ई में गोवा, मुंबई, महाराष्ट्र, सर्विसेज, नागालैंड और आंध्र प्रदेश के साथ रखा गया है। इसके अलावा केरल की यह टीम अपने सभी मैच जिमखाना ग्राउंड और राजीव गांधी स्टेडियम पर ही खेलने वाली है।

Sanju Samson बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन :-

विस्फोटक भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अभी खेले पांच टी20 मैचों में से तीन में शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने अभी हाल ही में खेलते हुए बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए थे। वहीं इसके बाद फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए चौथे टी20 में एक और शतक लगाया था।

Sanju Samson
image source vis getty images

इसके बाद फिर उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 में खेलते हुए भी शतक लगाया था। वहीं इसके बाद फिर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में शतक लगाया था। तभी तो ऐसे में सैमसन (Sanju Samson) लगातार दो टी20 मैचों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने थे।

Sanju Samson : संजू सैमसन ने डरबन में शतक जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
image source vis getty images

इसके बाद फिर वह अगले दो मैचों में दो बार शून्य पर आउट हुए थे। लेकिन इसके बाद फिर सीरीज के चौथे और अंतिम टी20 में सैमसन (Sanju Samson_ ने एक और शतक लगाया। वहीं इसके अलावा अब इस सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के अभियान में केरल 23 नवंबर को हैदराबाद में सर्विसेज के खिलाफ शुरुआत करने वाली है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए केरल टीम :-

संजू सैमसन (कप्तान), सचिन बेबी, रोहन कुन्नूमल, जलज सक्सेना, विष्णु विनोद, मोहम्मद अजरुद्दीन, बसिल थम्पी, एस निजार, अब्दुल बासित, ए स्कारिया, अजनस ईएम, सिजोमन जोसेफ, मिधुन एस, वैसाख चंद्रन, विनोद कुमार सीवी, बसिल एनपी, शराफुद्दीन एनएम, निधीश एमडी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version