Saturday, March 21

IPL 2025 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में मज़बूती से बनी हुई हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम ने अब तक 10 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है, जबकि मुंबई इंडियंस (MI) 11 में से 7 मैच जीत चुकी है। दोनों के 14-14 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर मुंबई थोड़ी आगे है।

कप्तानों की प्रतिक्रिया

टॉस के बाद शुभमन गिल ने कहा कि विकेट ज्यादा नहीं बदलेगा और लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस मंच पर बीते मैचों को भूलकर हर दिन नए सिरे से अच्छा प्रदर्शन करना ज़रूरी है। गुजरात की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है, वॉशिंगटन सुंदर की जगह अर्शद खान को शामिल किया गया है। कगिसो रबाडा फिटनेस के करीब हैं, लेकिन अभी कुछ और प्रैक्टिस सेशन की ज़रूरत है।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी टॉस जीतने की इच्छा जताई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि पहले बल्लेबाज़ी करना भी ठीक है। हार्दिक ने बताया कि पिच पर ब्रीज़ है, जिससे बाद में गेंदबाज़ी करना मुश्किल नहीं होगा। उन्होंने अपनी टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि मैच किसी भी खिलाड़ी के बदौलत पलट सकता है। मुंबई की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है और पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन को ही बरकरार रखा है।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच और हालात

वानखेड़े स्टेडियम की पिच इस सीजन में हाई-स्कोरिंग रही है। पहले भी चेन्नई और बैंगलोर के खिलाफ हुए मैचों में बड़े स्कोर बने थे। इस पिच पर स्क्वायर बाउंड्री एक तरफ 66 मीटर और दूसरी तरफ 61 मीटर है, जबकि सीधा लंबा बाउंड्री 74 मीटर का है। मैच से पहले थोड़ी बारिश हुई थी, लेकिन आज मौसम साफ है और उमस भरा है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह एक बार फिर 200+ स्कोर वाली पिच हो सकती है।

GT vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन:

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर्स:

कर्ण शर्मा, रीस टॉपली, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन:

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख़ ख़ान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, राशिद ख़ान, अर्शद ख़ान, गेराल्ड कोट्जिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर्स (बेंच):

शेरफ़न रदरफोर्ड, वॉशिंगटन सुंदर, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, दसुन शनाका।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version