Thursday, February 12

IPL 2025, Mumbai Indians Playing 11: इस समय आईपीएल 2025 के आगामी सीजन की सभी तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही है। इस लीग की शुरुआत आगामी 22 मार्च से होने वाली है। इसके बाद आगामी 23 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है। इससे पहले आइए जानते हैं कि इस मैच में MI किस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इस बार दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत आगामी 22 मार्च से होने जा रही है। इस आईपीएल सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइजर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाने वाला है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इसके बाद आगामी 23 मार्च को इसका दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा।

शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं होंगे जसप्रीत बुमराह :-

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इस समय मुंबई इंडियंस टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी चोट से पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं। जिसके चलते हुए वह आईपीएल के शुरुआती मैच नहीं खेल सकेंगे। अब यदि बुमराह Mumbai Indians के लिए नहीं खेल पाते हैं तो यह इस टीम के लिए काफी परेशानी वाली बात होगी। अब यदि रिपोर्ट्स की मानें तो जसप्रीत बुमराह अपनी टीम के साथ मई के शुरुआत में जुड़ने वाले हैं।

रोहित शर्मा और विल जैक्स कर सकते हैं ओपनिंग :-

आईपीएल 2025 के आगामी सीजन में एमआई के लिए रोहित शर्मा के साथ इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स पारी शुरुआत कर सकते हैं। उनके अलावा मुंबई की टीम के पास इस समय अफ्रीकी बल्लेबाज रियान रिकल्टन का भी विकल्स मौजूद है। इसके बाद तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा खेलते नजर आ सकते हैं।

hardik pandya
hardik pandya

जबकि नंबर-4 पर भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव खेलते दिखाई देंगे। इसके बाद नंबर-5 पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। जबकि नंबर 6 पर नमन धीर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस बार बुमराह की गैर मौजूदगी में मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट को दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट ही संभालने वाले हैं।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

जबकि इस टीम के लिए स्पिन ट्रैक पर मिचेल सैंटनर, मजीब उर रहमान और कर्ण शर्मा की तिकड़ी दिखाई दे सकती है। उनके अलावा इस बार टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर साउथ अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को भी इस टीम की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन :- रोहित शर्मा, विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और कॉर्बिन बॉश/मुजीब उर रहमान.

इम्पैक्ट प्लेयर :- रॉबिन मिन्ज

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version