Saturday, August 2

RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। टॉस की प्रक्रिया रात 9:30 बजे पूरी हुई जिसमें पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

पिच रिपोर्ट

IPL 2025, Punjab Kings won the toss, decided to bowl first/Getty Images

बारिश के कारण पहले ही मैच में देरी हो चुकी थी और आउटफील्ड में हल्की नमी को देखते हुए अय्यर ने पहले बॉलिंग करना फायदे का सौदा समझा। पिच रिपोर्ट के अनुसार, गेंदबाज़ों को शुरुआती ओवर्स में हल्का सीम मूवमेंट मिल सकता है।

तेज बारिश के चलते मुकाबला देरी से शुरू होना तय हुआ। जैसे-तैसे मौसम थोड़ा साफ हुआ तो 14 ओवर प्रति पारी का मैच तय किया गया। पॉवरप्ले को 4 ओवर तक सीमित किया गया है।

मैच 9:45 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन टॉस के कुछ ही मिनटों बाद बारिश ने दोबारा दखल दे दिया। कवर दोबारा मैदान पर आ गए और खिलाड़ी डगआउट में लौट गए। अब तक बारिश थमने का इंतज़ार किया जा रहा है। मैच के शुरू होने की कट-ऑफ टाइम रात 10:56 बजे है। अगर तब तक खेल शुरू नहीं हुआ तो मुकाबला रद्द किया जा सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

RCB की प्लेइंग XI: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (WK), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट खिलाड़ी: पडीक्कल, रासिख सलाम, मनोज भांडगे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह

PBKS की प्लेइंग XI: प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, निहाल वढेरा, जोश इंग्लिस (WK), मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रभसिमरन सिंह, विजयकुमार व्यासक, ग्लेन मैक्सवेल, सुर्यांश शेडगे, प्रविण दुबे

फैंस की दीवानगी और सोशल मीडिया का रिएक्शन

बारिश के बावजूद चिन्नास्वामी स्टेडियम में बैठे RCB फैंस का जोश कम नहीं हुआ है। हर कोई विराट कोहली को एक और क्लासिक पारी खेलते देखने के लिए बेताब है। सोशल मीडिया पर भी फैंस की प्रतिक्रिया जबरदस्त है। ट्विटर पर #RCBvsPBKS और #KingKohli ट्रेंड कर रहे हैं।

एक फैन ने ट्वीट किया,  “17 साल पहले IPL छुपकर देखा था, आज भी उतना ही जुनून है। विराट को देखने का क्रेज कभी कम नहीं होता।” बारिश ने भले ही खेल को रोका हो, लेकिन फैंस के उत्साह में कोई कमी नहीं है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version