Thursday, February 12

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: आगामी 2025 के आईपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के बड़े खिलाड़ी अपनी फॉर्म में वापस लौट चुके हैं। तभी तो अपने इन खिलाड़ियों की फॉर्म को देखकर मुंबई इंडियंस की टीम काफी खुश दिखाई दे रही है। आईपीएल के आगमी सीजन (IPL 2025) से पहले काफी खिलाड़ी इस समय मैदान पर खेलते हुए धमाल मचा रहे हैं।

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले फॉर्म में लौटे मुंबई इंडियंस के 2 धुरंधर, टीम को मिलेगी मदद
image source via getty images

इनमें मुंबई इंडियंस टीम के 2 स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं। क्यूंकि उनके ये दोनों ही खिलाड़ी काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। लेकिन अब इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी फॉर्म को हासिल कर लिया है। मुंबई के ये दोनों खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं।

IPL 2025 से पहले रोहित ने लगाया शानदार शतक :-

भारतीय वनडे टीम के कप्तान पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। इस बीच भारतीय कप्तान ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में खेलते हुए काफी शानदार अंदाज में शतक लगाया। इससे यह साफ दिख रहा है कि अब वह अपनी फॉर्म में भी वापस लौट चुके हैं।

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, दूसरे वनडे में तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
image source via getty images

इस मुकाबले में खेलते हुए रोहित शर्मा ने काफी शानदार शॉट खेले थे। वहीं इस मैच में उन्होंने बड़े शानदार अंदाज में शतक भी लगाया। इस बीच उन्होंने मैच में खेलते हुए 90 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली। वहीं इस मैच में खेलते हुए उनके बल्ले से 12 चौके और 7 छक्के भी आए थे। इस दौरान उनकी शतकीय पाई को देखकर क्रिकेट के सभी फैंस काफी खुश हैं। उनके फॉर्म में वापस लौटने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने अब रहत की सांस ली होगी।

रणजी मैच खेलकर फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव :-

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के दूसरे स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी पिछले काफी समय से अपनी खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। लेकिन इस बीच वह रणजी ट्रॉफी मैच में खेलते हुए अपनी फॉर्म में वापस लौट चुके हैं। इस समय मुंबई और हरियाणा के बीच रणजी ट्रॉफी का क्वाटर फाइनल मैच खेला जा रहा है।

Suryakumar Yadav
image source via getty images

इस मैच में वह मुंबई टीम के लिए खेल रहे हैं। वहीं इस मैच की पहली पारी में खेलते हुए वह केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन इस मैच की दूसरी पारी में उन्होंने काफी शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है। अपनी दूसरी पारी में उन्होंने 86 गेंदों पर 70 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। वहीं अब देखने वाली बात होगी कि आईपीएल 2025 में रोहित और सूर्या का प्रदर्शन इस टीम के लिए कैसा रहता है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version