Monday, February 16

CSK vs KKR: आईपीएल 2025 के 57वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जायेगा। इस प्रतिष्ठित मुकाबले टूर्नामेंट में केकेआर के लिए आज का मुकाबला करो या मरो का होने वाला है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली CSK इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है। इसी कड़ी में आइए नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर, जो आज के मुकाबले में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।

केकेआर के लिए होगा करो या मरो का मुकाबला

KKR vs CSK, IPL 2025
KKR vs CSK, IPL 2025/Getty Images

अजिंक्या रहाणे की अगुवाई वाली केकेआर ने इस सीजन अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, इस दौरान उन्हें 5 मैच में जीत जबकि, 5 ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बारिश के कारण रद्द पूरा नहीं हो पाया था। इस तरह केकेआर 11 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में छठवें स्थान पर मौजूद है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 मुकाबले खेले हैं और उन्हें सिर्फ 2 मैच में ही जीत मिल पाई है और पॉइंट्स टेबल में वह 4 अंको के साथ सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद है।

पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन पर इस सीजन में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 में से 4 मैच अपने नाम किये हैं। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 203 रहा है। आज के पिच को देखते हुए 200+ स्कोर बनने की उम्मीद है। हालाँकि, बारिश की कुछ चिंताएँ हैं, जैसा कि पूरे सप्ताह हुआ है। यह वही पिच है जिस पर पंजाब किंग्स ने बारिश से प्रभावित खेल में 4 विकेट पर 201 रन बनाए थे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: आयुष म्हात्रे, शेख रशीद, सैम कुरेन, डेवाल्ड ब्रेविस, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), दीपक हुडा, खलील अहमद, नूर अहमद, मथीशा पथिराना।

कोलकाता नाईट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोइन अली, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इन खिलाडियों पर रहेंगी नजरें

Shivam Dube, CSK, IPL 2025
Shivam Dube, CSK, IPL 2025/Getty Images

केकेआर के सलामी बल्लेबाज और टीम के कप्तान अजिंक्या रहाणे के ऊपर सभी की नजरें रहने वाली हैं। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 141 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए हैं। अंगकृष रघुवंशी ने भी केकेआर के लिए इस सीजन अभी तक उम्दा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 147.39 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाये हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। दुबे ने 10 मैच में 247 रन बनाये हैं तो वहीं, जडेजा ने इतने ही मैच खेलकर 243 रन बनाए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version