Saturday, July 19

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तीसरे दिन महाराष्ट्र के युवा निशानेबाज़ वेदांत नितिन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर थ्री पोजीशन राइफल (पुरुष युवा वर्ग) में 452.5 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

रोमांचक मुकाबले में कांटे की टक्कर

Khelo India Youth Games 2025/Getty Images

इस स्पर्धा में हरियाणा के रोहित कन्याल ने 451.9 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि पंजाब के अमितोज सिंह ने 440.1 अंक लेकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। वेदांत और रोहित के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंतिम राउंड तक पदक की स्थिति पल-पल बदलती रही।

वेदांत नितिन ने कहा,

पिछली बार मैं पांचवें स्थान पर रहा था, इसलिए थोड़ी घबराहट थी। लेकिन मैंने मेहनत जारी रखी और आज गोल्ड जीतना बेहद खास है। खेलो इंडिया प्रोग्राम की आर्थिक मदद और मेरे कोच की गाइडेंस से यह संभव हुआ।

अन्य खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं

रजत पदक विजेता रोहित कन्याल ने अपने प्रदर्शन पर थोड़ा अफसोस जताते हुए कहा, “अगर आखिरी शॉट बेहतर होता तो नतीजा कुछ और होता, लेकिन मैं आगे की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण जीतने का प्रयास करूंगा।”

वहीं, कांस्य पदक विजेता अमितोज सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह मेरी पहली बड़ी प्रतियोगिता थी और मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं कि मुझे कांस्य पदक मिला।”

बिहार की मेजबानी की तारीफ

Khelo India Youth Games 2025, Vedant Nitin won gold medal/Getty Images

वेदांत ने बिहार सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “खेलों का आयोजन और खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाएं शानदार रहीं। इससे हमें बेहतर प्रदर्शन का मौका मिला।”

वेदांत नितिन की इस जीत ने न केवल महाराष्ट्र को गर्व का मौका दिया, बल्कि यह खेलो इंडिया जैसे प्लेटफॉर्म की सफलता और खिलाड़ियों के लिए इसके योगदान को भी दर्शाता है। आने वाले दिनों में और भी युवा खिलाड़ी इसी तरह भारत का नाम रोशन करते रहेंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version