Thursday, March 19

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मैच काफी शानदार रहा। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। वहीं इस वर्षा से बाधित मैच को गुजरात टाइटंस की टीम ने तीन विकेटों से जीत लिया था। इस बीच कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है। इसके चलते हुए इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में कुछ बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं।

ऑरेंज कैप रेस में हुआ बड़ा फेरबदल :-

आईपीएल 2025 के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 24 गेंदों पर 35 रनों की शानदार पारी खेली। इस मुकाबले के बाद अब इस सीजन में उनके 12 मैचों में कुल 510 रन हो गए हैं।

Suryakumar Yadav
image source vis getty images

इसके अलावा गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन इस समय दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। इस युवा बल्लेबाज के अब 11 मैचों में 509 रन हो गए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के ही एक और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की नई एंट्री हुई है। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने मुंबई के खिलाफ 43 रन बनाए थे। इस मैच के बाद अब उनके 11 मैचों में 508 रन हो गए हैं।

नीचे खिसके दिग्गज विराट कोहली :-

इस मैच के बाद अब ऑरेंज कैप रेस में विराट कोहली खिसक कर चौथे नंबर पर आ गए हैं। क्यूंकि उन्होंने भी अपने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं। वहीं इस मुकाबले से पहले दिग्गज विराट कोहली पहले पायदान पर मौजूद थे।

virat kohli
virat kohli

इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा 7 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। इस बीच उनका बल्लेबाजी औसत भी 63.13 का रहा है। जबकि इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 143.46 की रही है। इस सीजन में वह तीन बार नॉट आउट भी रहे हैं।

फिर से बन सकते हैं नंबर-1 :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के खिलाफ खेलने उतरने वाले हैं। यह मैच आगामी 9 मई को खेला जाएगा। वहीं यह मैच लखनऊ में स्थित इकाना स्टेडियम में होगा।

virat kohli
virat kohli

इसके अलावा इस मैच में खेलने के दौरान कोहली के पास एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस में पहले स्थान पर आने का मौका रहेगा। क्यूंकि सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ने के लिए उनको केवल 6 रनों की जरुरत है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version