Thursday, June 18

IPL 2025, Vignesh Puthur: आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) की भिड़ंत चेपॉक के मैदान पर हुई। मुंबई ने अपने पहले आईपीएल मैच में केरल के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर को रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में मौका दिया। इस युवा गेंदबाज ने अपने पहले ही मैच में तहलका मचा दिया और CSK के बैटिंग लाइनअप को ध्वस्त कर दिया। आइए जानते हैं कौन हैं मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू करने वाले युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर?

कौन हैं विग्नेश पुथुर?

Who Is Vignesh Puthur
Who Is Vignesh Puthur/Getty Images

पुथुर केरल के मल्लापुरम से आते हैं और बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर हैं, ठीक वैसे ही जैसे कुलदीप यादव और सीएसके के लिए खेल रहे नूर अहमद। दिलचस्प बात यह है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन भी नूर अहमद से काफी मिलता-जुलता है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था।

डेब्यू मैच में चेपॉक पर छा गए पुथुर

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 155 रन बनाए थे, जिससे लग रहा था कि CSK इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी। लेकिन जैसे ही MI ने पुथुर को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा, कहानी ही बदल गई। विग्नेश पुथुर ने आठवें ओवर में पहली बार गेंद थामी और अपनी पहली ही गेंद से तहलका मचा दिया। उन्होंने 26 गेंदों में 53 रन बनाकर खतरनाक दिख रहे रुतुराज गायकवाड़ को चलता किया। इसके बाद शिवम दुबे और दीपक हुड्डा भी उनकी फिरकी में फंस गए। इस प्रदर्शन के बाद यह साफ हो गया कि MI ने एक और शानदार टैलेंट खोज निकाला है।

मीडियम पेसर से लेकर MI के स्पिन स्टार तक का सफर

Who Is Vignesh Puthur
Who Is Vignesh Puthur/Getty Images

पुथुर शुरुआत में एक मीडियम पेसर थे, लेकिन केरल के खिलाड़ी मोहम्मद शरीफ ने उन्हें स्पिन गेंदबाजी में हाथ आजमाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने लेग स्पिन पर फोकस किया और धीरे-धीरे अपनी कला को निखारा। हालांकि, अभी तक उन्होंने केरल के लिए सीनियर स्तर पर कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन एज-ग्रुप क्रिकेट और केरल क्रिकेट लीग (KCL) में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में भी हिस्सा लिया है।

कॉलेज क्रिकेट से आईपीएल तक का सफर

पुथुर कॉलेज क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। केरल कॉलेज प्रीमियर टी20 लीग में वह सेंट थॉमस कॉलेज की टीम से खेले और जॉली रोवर्स का प्रतिनिधित्व किया। यहीं पर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी, जिसने उन्हें आईपीएल तक पहुंचा दिया।

मुंबई इंडियंस के इस युवा गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में ही दिखा दिया कि वह लंबी रेस का घोड़ा हैं। आईपीएल 2025 में अगर वह इसी लय में गेंदबाजी करते रहे, तो MI को एक और धाकड़ स्पिनर मिल सकता है। गौरतलब है कि, मुंबई ने इस मैच में एक और डेब्यूटेंट रॉबिन मिन्ज को भी मौका दिया था, लेकिन वह प्रभावित करने में नाकाम रहे। दूसरी ओर, पुथुर ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया और MI के लिए एक नया एक्स-फैक्टर बनकर उभरे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे के मैचों में वह कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version