Thursday, March 12

आईपीएल 2026 ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ी खरीदे गए, जिसमें 40 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल रहे।

IPL 2026 ऑक्शन का आयोजन अबु धाबी के इतिहाद एरीना में हुआ, जिसमें कुल 369 खिलाड़ियों का नाम शामिल था। इसमें से कुल 77 खिलाड़ी अलग-अलग टीमों द्वारा खरीदे गए। लेकिन इस बार अनकैप्ड खिलाड़ियों ने सभी का ध्यान खींचा। कई युवा भारतीय खिलाड़ियों ने पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया, वहीं कुछ नाम ऐसे भी रहे, जिन पर फ्रेंचाइजी ने उम्मीद से कहीं ज्यादा रकम खर्च की।

इस मिनी ऑक्शन में कैप्ड से ज्यादा अनकैप्ड खिलाड़ी खरीदे गए। जहाँ 77 खिलाड़ियों में से 37 खिलाड़ी कैप्ड रहे, तो वहीं 40 अनकैप्ड खिलाड़ी रहे। चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों ने अनकैप्ड टैलेंट पर खास फोकस रखा। विकेटकीपर-बल्लेबाज, ऑलराउंडर और तेज गेंदबाजों की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिली।

प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा रहे IPL 2026 Auction सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

आईपीएल 2026 ऑक्शन में राजस्थान के अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा और यूपी के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर प्रशांत वीर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। दोनों खिलाड़ियों को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जो अनकैप्ड कैटेगरी में आईपीएल ऑक्शन इतिहास की सबसे बड़ी बोली है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार और मध्य प्रदेश के लेफ्ट आर्म पेसर मंगेश यादव जैसे खिलाड़ियों को भी करोड़ों की रकम मिली।

इस मिनी ऑक्शन में 10 अनकैप्ड खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कीमत पर खरीदा गया, जबकि चार खिलाड़ी 5 करोड़ से ऊपर की रकम हासिल करने में कामयाब रहे, जिसमें दो खिलाड़ी 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत पर बिके।

IPL 2026 ऑक्शन में बिके अनकैप्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

  1. कार्तिक शर्मा (भारत, विकेटकीपर-बल्लेबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 14.20 करोड़ रुपये | टीम: चेन्नई सुपर किंग्स
  2. प्रशांत वीर (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 14.20 करोड़ रुपये | टीम: चेन्नई सुपर किंग्स
  3. आकिब नबी डार (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 8.40 करोड़ रुपये | टीम: दिल्ली कैपिटल्स
  4. मंगेश यादव (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 5.20 करोड़ रुपये | टीम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  5. जैक एडवर्ड्स (ऑस्ट्रेलिया, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 50 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 3 करोड़ रुपये | टीम: सनराइजर्स हैदराबाद
  6. तेजस्वी दहिया (भारत, विकेटकीपर-बल्लेबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 3 करोड़ रुपये | टीम: कोलकाता नाइट राइडर्स
  7. मुकुल चौधरी (भारत, विकेटकीपर-बल्लेबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 2.60 करोड़ रुपये | टीम: लखनऊ सुपर जायंट्स
  8. अक्षत रघुवंशी (भारत, बल्लेबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 2.20 करोड़ रुपये | टीम: लखनऊ सुपर जायंट्स
  9. सलिल अरोड़ा (भारत, विकेटकीपर-बल्लेबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 1.50 करोड़ रुपये | टीम: सनराइजर्स हैदराबाद
  10. नमन तिवारी (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 1 करोड़ रुपये | टीम: लखनऊ सुपर जायंट्स
  11. रवि सिंह (भारत, विकेटकीपर-बल्लेबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 95 लाख रुपये | टीम: राजस्थान रॉयल्स
  12. सुशांत मिश्रा (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 90 लाख रुपये | टीम: राजस्थान रॉयल्स
  13. अशोक शर्मा (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 90 लाख रुपये | टीम: गुजरात टाइटंस
  14. अमान खान (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 40 लाख रुपये | टीम: चेन्नई सुपर किंग्स
  15. कनिष्क चौहान (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  16. विहान मल्होत्रा (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  17. पृथ्वी राज यार्रा (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: गुजरात टाइटंस
  18. विक्की ओस्टवाल (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  19. बृजेश शर्मा (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: राजस्थान रॉयल्स
  20. विशाल निषाद (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: पंजाब किंग्स
  21. साहिल पारख (भारत, बल्लेबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: दिल्ली कैपिटल्स
  22. प्रवीण दुबे (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: पंजाब किंग्स
  23. मयंक रावत (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: मुंबई इंडियंस
  24. अमन राव (भारत, बल्लेबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: राजस्थान रॉयल्स
  25. दक्ष कामरा (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: कोलकाता नाइट राइडर्स
  26. सार्थक रंजन (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: कोलकाता नाइट राइडर्स
  27. क्रेन्स फुलेत्रा (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: सनराइजर्स हैदराबाद
  28. प्रफुल हिंगे (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: सनराइजर्स हैदराबाद
  29. अथर्व अंकोलेकर (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: मुंबई इंडियंस
  30. अमित कुमार (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: सनराइजर्स हैदराबाद
  31. ओमकार तुकाराम तरमाले (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: सनराइजर्स हैदराबाद
  32. मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: मुंबई इंडियंस
  33. साकिब हुसैन (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: सनराइजर्स हैदराबाद
  34. सत्विक देशवाल (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  35. दानिश मालेवार (भारत, बल्लेबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: मुंबई इंडियंस
  36. विग्नेश पुथुर (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: राजस्थान रॉयल्स
  37. प्रशांत सोलंकी (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: कोलकाता नाइट राइडर्स
  38. यश राज पुंजा (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: राजस्थान रॉयल्स
  39. कार्तिक त्यागी (भारत, गेंदबाज) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: कोलकाता नाइट राइडर्स
  40. शिवांग कुमार (भारत, ऑलराउंडर) – बेस प्राइस: 30 लाख रुपये | फाइनल प्राइस: 30 लाख रुपये | टीम: सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version