IPL 2026: इस बार आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में बीते मंगलवार 16 दिसंबर को हुआ था। वहीं इस बार आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 300 से अधिक खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगाई गई थी। तभी तो इस बार सभी टीमों ने अपनी-अपनी योजना के अनुसार दांव लगाए थे।

इसके अलावा गुजरात टाइटंस की टीम ने भी अपनी जरूरतों के हिसाब से ही खिलाड़ियों पर बोली लगाई थी। इसके चलते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने इस बार हुए मिनी ऑक्शन में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को 7 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है। आइए अब इस मिनी ऑक्शन के बाद GT की टीम पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले GT ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन :-

GT टीम द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी : अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बराड़, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर।

GT टीम ने नीलामी में खरीदे खिलाड़ी : टॉम बैंटन (2 करोड़), जेसन होल्डर (7 करोड़), अशोक शर्मा (90 लाख), पृथ्वी राज (30 लाख), ल्यूक वुड (75 लाख)

गुजरात टाइटंस टीम के पर्स में बचे हैं 1.95 करोड़ रुपये :-

Gujarat Titans
Gujarat Titans

गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने लगभग सभी भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इसके चलते हुए यह टीम इस बार मिनी ऑक्शन में 12.90 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी। वहीं इस बार हुए मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस की टीम ने 10.95 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बाद इस टीम के बाद पर्स में अभी 1.95 करोड़ रुपये बच भी गए थे।

आईपीएल 2026 सीजन में ऐसी हो सकती है GT की बेस्ट प्लेइंग इलेवन :-

गुजरात टाइटंस की टीम के पास गिल और सुदर्शन के रूप में शानदार सलामी जोड़ी मौजूद है। इसके अलावा इस टीम में अगर विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो उनके पास बटलर, फिलिप्स, राशिद और रबाडा मौजूद हैं। लेकिन इस बार हुए मिनी ऑक्शन में इस टीम ने होल्डर को भी खरीदकर अपने साथ जोड़ा है। इसके चलते हुए उनको यह टीम बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मौका दे सकती है।

Shubhamn Gil
Shubhamn Gil/Getty Images

GT की बेस्ट प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

IPL 2025 में काफी शानदार रहा था GT का सफर :-

गुजरात टाइटंस की टीम को आईपीएल 2025 सीजन के अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद GT की टीम ने लगातार 4 मैच जीतकर शानदार वापसी की थी। इसके बाद इस टीम ने लीग चरण के 14 मैचों में ख़जेलते हुए 9 में जीत मिली थी।

Gujarat Titans, IPL
Gujarat Titans, IPL

जबकि पछले सीजन में इस टीम को 5 में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बाद में यह टीम एलिमिनेटर मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। पिछले आईपीएल सीजन में यह टीम लीग चरण के समापन पर 18 अंक (+0.254) के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version