आईपीएल के 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB गेंदबाजों मुंबई को 166 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया, इस रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु में आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की।
इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों का शानदार शानदार फॉर्म म नज़र आए, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को सिर्फ 166 रनों के स्कोर पर रोक दिया। इसमें सबसे खास योगदान भुवनेश्वर कुमार ने निभाई। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए और मुंबई के बल्लेबाजी यूनिट को ध्वस्त कर दिया।
अपनी इस शानदार गस्पेल के साथ भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम एक खास उपलब्धि भी दर्ज करा ली। वह आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड के मामले में जसप्रीत बुमराह और लासीथ मलिंगा की बराबरी करने में कामयाब हुए ।
IPL में भुवनेश्वर कुमार का बड़ा कारनामा, चौथी बार किया कमाल
भुवनेश्वर कुमार की गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में की जाती है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 4 विकेट हासिल करते ही उन्होंने इस सीजन अपने विकेटों की संख्या 21 तक पहुंचा दी।
इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार अब आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 20 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा चार बार करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी अपने करियर में चार-चार बार यह उपलब्धि हासिल की है।
वहीं इस खास सूची में पहले स्थान पर युजवेंद्र चहल का नाम है, जो अब तक पांच बार एक सीजन में 20 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।
IPL में सबसे ज्यादा बार 20 विकेट लेने का कारनामा करने वाले खिलाड़ी
- युजवेंद्र चहल – 5 बार
- भुवनेश्वर कुमार – 4 बार
- जसप्रीत बुमराह – 4 बार
- लसिथ मलिंगा – 4 बार
भुवनेश्वर कुमार ने IPL 2026 में एक बार फिर पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। वह इस सीजन अब तक 11 मुकाबलों में खेलते हुए 15.28 की शानदार औसत से 21 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं इस दौरान इनका इकॉनमी रेट 7.46 का रहा है, जो उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को दिखाता है।







