IPL 2026: आईपीएल 2026 का 66 वां मैच आज वीरवार, 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

जबकि गुजरात की टीम को अपने पिछले मैच में केकेआर टीम के खिलाफ 29 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आज के इस मैच को चेन्नई की टीम हर हाल में जीतना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

CSK टीम के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी :-

Gujarat Titans
Gujarat Titans

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 9 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए चेन्नई को इनमें से कुल 4 मैच में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ इस दौरान कुल 5 मैचों को गुजरात टाइटंस की टीम ने जीता है। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। तब उस मैच को गुजरात टाइटंस की टीम ने 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया था।

आज इस तरह की हो सकती है CSK की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में चेन्नई टीम की तरफ से केवल कार्तिक शर्मा ने 71 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा इस कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। लेकिन आज के इस मैच में संजू सैमसन से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

CSK टीम की संभावित 11 :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।

इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है GT की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 29 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में गुजरात टीम की तरफ से कप्तान शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जोस बटलर ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। वहीं आज के इस मैच में भी गुजरात की टीम को इन सभी से ऐसे ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

गुजरात टाइटंस की संभावित एकादश :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

गुजरात के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।

कैसा रहने वाला है आज अहमदाबाद की पिच का मिजाज :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

Narendra Modi Stadium Pitch Report
Narendra Modi Stadium Pitch Report

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।

कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज वीरवार, 21 मई को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ और काफी गर्म रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 29 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-

गुजरात टाइटंस टीम के लिए बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने पिछले 10 मैचों में 157.78 की स्ट्राइक रेट से 456 रन बनाए हैं। जबकि कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से भी पिछले 10 मैचों में 443 रन आए हैं।

Sai Sudharsan
Sai Sudharsan

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने पिछले 10 मैच में 169.77 की स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने पिछले 10 मैच में 9.87 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं। जबकि गुजरात के लिए तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने पिछले 10 मैचों में 9.05 की इकॉनमी से 18 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें यह मैच :-

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version