Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 70 वां मैच आज रविवार, 24 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से जीत मिली थी।

जबकि केकेआर की टीम को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से जीत मिली थी। वहीं आज के इस मैच को केकेआर की टीम जीतकर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जिंदा रखना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

DC टीम के खिलाफ KKR का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 36 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए दिल्ली की टीम को इनमें से अभी तक कुल 15 मैच में ही जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ केकेआर की टीम को इस दौरान खेलते हुए कुल 20 मैच में जीत हासिल गई है।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

इसके अलावा इस बीच इन दोनों के बीच खेला गया एक मैच बेनतीजा भी रहा है। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 मैच खेला गया है। तब उस मैच को केकेआर की टीम ने 8 विकेट से जीता था।

आज इस तरह की हो सकती है DC की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आरआर टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से शानदार जीत मिली थी। तब उस मैच में दिल्ली टीम की तरफ से दोनों सलामी बल्लेबाजों केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। जबकि गेंदबाजी में टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे। वहीं आज के इस मैच में भी उनसे ऐसे ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित एकादश : केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, टी नटराजन, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क।

DC के इम्पैक्ट सब प्लेयर : लुंगी एनगिडी, समीर रिजवी, आकिब नबी, पृथ्वी शॉ

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है KKR की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में केकेआर टीम की तरफ से मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने अच्छी पारियां खेली थी। जबकि गेंदबाजी में इस टीम की तरफ से कैमरून ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए थे। वहीं आज के इस मैच में भी केकेआर की टीम को इन सभी से ऐसे ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

KKR की संभावित एकादश : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और माथीशा पथिराना।

KKR के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल और तेजस्वी दहिया

आज ऐसा रहने वाला है कोलकाता की पिच का मिजाज :-

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। यहाँ पर शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग देखने को मिलती हैं लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती हैं।

IPL 2026 Eden Gardens Pitch Report
IPL 2026 Eden Gardens Pitch Report

इस ग्राउंड पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं और स्क्वायर बाउंड्री छोटी और फ्लैट विकेट होने के चलते यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

कैसा रहने वाला है आज कोलकाता का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 24 मई को कोलकाता का मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश का मैच में कोई भी खलल नहीं देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version