IPL 2026 LSG Full Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था और अब वो इंतज़ार खत्म हो गया है, आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस बार पूरे सीजन के लिए शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है, इस बार पहले फेज के 20 मैचों की ही घोषणा की गई है।
बीसीसीआई ने बुधवार, 11 मार्च 2026 को IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी किया है। इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम अपना पहला मुकाबला 01 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड लखनऊ में खेलेगी।
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स कुल 16 मैच खेलेगी, जिसमें से 8 मैच अपने घरेलू मैदान पर और 8 मैच विपक्षी टीमों के मैदान पर होंगे।
इस सीजन में दोपहर के मैच 3:30 बजे से और शाम के मैच 7:30 बजे से खेले जाएंगे। यहाँ हम आपको IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।
ये है IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) के मैचों का पूरा शेड्यूल
- 01 अप्रैल, 2026 (बुधवार), शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (लखनऊ)
- 05 अप्रैल, 2026 (रविवार), दोपहर 3:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (हैदराबाद)
- 09 अप्रैल, 2026 (गुरुवार), शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (कोलकाता)
- 12 अप्रैल, 2026 (रविवार), दोपहर 3:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (लखनऊ)
नोट: बाकी बचे हुए मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी।







