Friday, March 13

सनातन प्रीमियर लीग का चौथा और बड़ा मुकाबला इंद्रप्रस्थ किंग्स और अहिल्या माता गार्जियन्स के बीच शाम 4 बजे से खेला गया। यह मैच इंदौर के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मध्य प्रदेश ने 9 विकेट से जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है।

दिल्ली ने किया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

SPL 2026 Delhi IPK vs Madhya Pradesh AMG Match Report
SPL 2026 Delhi IPK vs Madhya Pradesh AMG Match Report

दिल्ली के कप्तान राजीव गौड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय पिछले 3 मैचों के नतीजों को देखते हुए भी आया है क्योंकि उनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने मैच जीते थे। हालांकि उनके बल्लेबाज इस फैसले पर खरे नहीं उतरे। पहले ही ओवर में ओपनर विमल 2 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने।

हवा-हवाई के चक्कर में ढेर हुई दिल्ली की टीम

SPL 2026 Delhi IPK vs Madhya Pradesh AMG Match Report
SPL 2026 Delhi IPK vs Madhya Pradesh AMG Match Report

दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज क्रीज़ पर समय बिताने को ही तैयार नहीं था। सभी बल्लेबाज आकर सिर्फ बड़े शॉट खेल रहे थे और कोई भी पिच को देखते हुए नहीं खेलना चाहता था। इस पिच पर गेंदबाजों के लिए मदद थी।

पिच में अनइवन बाउंस था, जिसके चलते आते ही बड़े शॉट खेलने में बल्लेबाजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। पिच पर मौजूद असमतल उछाल का मध्य प्रदेश के गेंदबाजों ने भरपूर फायदा उठाया और वो लगातार लेंथ को वैराय कर रहे थे। जिसका नतीजा यह हुआ कि दिल्ली की आधी टीम सिर्फ 5 ओवरों के अंदर 25 रन पर पवेलियन पहुंच चुकी थी।

54 रनों पर सिमट गई दिल्ली की टीम

SPL 2026 Delhi IPK vs Madhya Pradesh AMG Match Report
SPL 2026 Delhi IPK vs Madhya Pradesh AMG Match Report

इसके बाद भी जो खिलाड़ी आ रहा था वो सिर्फ पावर हिटिंग करना चाह रहा था, जिसका नतीजा यह हुआ कि दिल्ली की टीम 10 ओवरों में सिर्फ 54 रनों पर ऑलआउट हो गई। मध्य प्रदेश की तरफ से सुशांत सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 2 ओवरों में 8 रन देकर 3 विकेट लिए।

मध्य प्रदेश ने दर्ज की आसान जीत

SPL 2026 Delhi IPK vs Madhya Pradesh AMG Match Report
SPL 2026 Delhi IPK vs Madhya Pradesh AMG Match Report

मध्य प्रदेश के ओपनरों ने दिल्ली की तरह गलती नहीं की। उन्होंने पावरप्ले के दो ओवरों में केवल खराब गेंदों पर ही रन बनाए और एक बार जब वो पिच पर सेटल हो गए उसके बाद उन्होंने अपने गियर चेंज किए। आशीष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और दिल्ली को मैच में आने का मौका ही नहीं दिया।

आशीष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर 28 रन बनाए, जबकि दर्शन ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए। दर्शन ने नो लुक सिक्स के साथ यह मैच स्टाइल में फिनिश किया। मध्य प्रदेश ने आसानी से यह मैच 9 विकेट से जीत लिया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version