Friday, March 13

द हंड्रेड (मेंस) 2026 ने गुरुवार को एक नया इतिहास रच दिया, जब टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी लंदन में आयोजित की गई। यह ऑक्शन सेंट्रल लंदन के फेमस  पिकाडिली लाइट्स पर हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत के बाद यह पहला मौका था जब इस तरह का ऑक्शन कराया गया। इसके अलावा, चार आईपीएल फ्रेंचाइज़ी मालिकों के हंड्रेड टीमों में निवेश करने की वजह से भारतीय प्रशंसकों की रुचि भी काफी बढ़ती नजर आई।

इस नीलामी में इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स सबसे महंगे खिलाड़ी बने। लंदन स्पिरिट ने उन्हें £390,000 (लगभग 4.8 करोड़ रुपये) की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। वहीं पिछले सीजन के एमवीपी जॉर्डन कॉक्स के लिए भी टीमों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिली और अंत में वेल्श फायर ने उन्हें £300,000 (3 करोड़ 70 लाख 50 हजार लगभग)में खरीदा।

विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को सबसे अधिक कीमत मिली। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने उन्हें £200,000 (2 करोड़ 47 लाख रुपये लगभग )में अपने साथ जोड़ा। वहीं इंटरनेशनल खिलाड़ियों में सबसे पहले बिकने वाले खिलाड़ी डेविड मिलर रहे।

The Hundred 2026 में भाग लेने वाली सभी टीमें

इस बार द हंड्रेड 2026 में 8 टीमें शामिल हैं।

  1.  MI London
  2.  Southern Brave
  3.  Trent Rockets
  4. London Spirit
  5. Welsh Fire
  6. Sunrisers Leeds
  7. Manchester Super Giants
  8.  Birmingham Phoenix

यह भी पढ़े: http://The Hundred 2026 Women’s Auction में बिकी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, मूनी और डिवाइन पर लगी सबसे बड़ी बोली

The Hundred 2026 की सभी टीमें, प्लेयर्स की लिस्ट और स्क्वॉड

1. MI London

रिटेन / डायरेक्ट साइनिंग: विल जैक्स, राशिद खान, सैम कर्रन, निकोलस पूरन।

ऑक्शन खरीद गए खिलाड़ी: ट्रेंट बोल्ट, टॉम कुरेन, नाथन सॉटर, जेम्स विंस, शेरफेन रदरफोर्ड, रिचर्ड ग्लीसन, ओली पोप, ओली स्टोन, ओली साइक्स, कैलम पार्किंसन, जेसन रॉय

2. Southern Brave

रिटेन / डायरेक्ट साइनिंग: जैमी स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ट्रिस्टन स्टब्स, जोफ्रा आर्चर।

ऑक्शन खरीद गए खिलाड़ी: क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, डेविड मिलर, ल्यूक वुड, बेन मैककिनी, थॉमस रेव, माइकल पेपर, टॉम एबेल, डैन वॉरल, कालेब फाल्कनर, निखाइल चौधरी

3. Trent Rockets

रिटेन / डायरेक्ट साइनिंग: टिम डेविड, बेन डकेट, मिशेल सैंटनर, टॉम बैंटन।

ऑक्शन खरीद गए खिलाड़ी: फिन एलन, लुईस ग्रेगरी, क्रेग ओवरटन, डेविड पायने, डैन मौसली, मैट हेनरी, सैम बिलिंग्स, अनेउरिन डोनाल्ड, बेन मेस, डैनी ब्रिग्स, लुईस किम्बर, ब्रैड क्यूरी

यह भी पढ़े: http://IPL 2026 का शेड्यूल हुआ जारी, यहाँ जानें कब-कब खेले जायेंगे मुकाबले

4. London Spirit

रिटेन / डायरेक्ट साइनिंग: डेवाल्ड ब्रीविस, लियाम लिविंगस्टोन, एडम ज़ाम्पा, जैमी ओवरटन।

ऑक्शन खरीद गए खिलाड़ी: जॉनी बेरस्टो, लुअंड्रे प्रेटोरियस, जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, एडम मिल्ने, डेविड विली, एडम होज़, टिमल मिल्स, जेम्स र्यू, मैट फिशर।

5. Welsh Fire

रिटेन / डायरेक्ट साइनिंग: मार्को जानसेन, फिल साल्ट, रचिन रविंद्र, क्रिस वॉक्स।

ऑक्शन खरीद गए खिलाड़ी: जॉर्डन कॉक्स, टॉम कोहलर-कैडमोर, जो रूट, बेन केलीवे, लॉकी फर्ग्युसन, आसा ट्राइब, टॉम अस्पिनवाल, मैट शॉर्ट, सैम कुक, जैफर चोहन।

6. Sunrisers Leeds

रिटेन / डायरेक्ट साइनिंग: नाथन एलिस, मिशेल मार्श, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स

ऑक्शन खरीद गए खिलाड़ी: अबरार अहमद, बेनी हावेल, डैनियल लॉरेंस, टॉम लॉज़, मैथ्यू पॉट्स, टॉम एलसोप, ज़ैक क्रॉली, रयान रिकेल्टन, लियाम पैटरसन-व्हाइट, एड बार्नार्ड, रीस टॉपली।

7. Manchester Super Giants

रिटेन / डायरेक्ट साइनिंग: नूर अहमद, जोस बटलर, हेनरिक क्लासेन, लियाम डॉसन।

ऑक्शन खरीद गए खिलाड़ी: गस एटकिंसन, सॉनी बेकर, लियस डू प्लॉय, टॉम हार्टली, एडेन मार्करम, जोश टंग, टिम साइफर्ट, टॉम मूरस, मैक्स होल्डन, तवांडा मुयेये, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, पॉल वॉल्टर।

8. Birmingham Phoenix

रिटेन / डायरेक्ट साइनिंग: रेहान अहमद, डोनोवन फरेरा, मिशेल ओवेन, जैकब बेथेल

ऑक्शन खरीद गए खिलाड़ी: जो क्लार्क, साकिब महमूद, उस्मान तारिक, विल स्मीड, जॉर्डन थॉम्पसन, स्कॉट करी, लॉरी इवांस, क्रिस वुड, ईथन ब्रूक्स, मुस्तफिजुर रहमान

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version