Thursday, June 11

आईपीएल के 19वें सीजन का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ में खेला गया। इस मैच में RCB के कप्तान कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली।

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।पहली पारी में बारिश होने के कारण DLS मेथड के हिसाब RCB की टीम को 213 रन का टारगेट मिला। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 रनों से जीत दर्ज की।

भुवनेश्वर ने तेज गेंदबाज के रूप में 200 मैच को खेलने का रिकॉर्ड किया दर्ज

भुवनेश्वर कुमार IPL इतिहास के पहले ऐसे तेज गेंदबाज बने हैं जिन्होंने आईपीएल में 200 मैच खेलने का मुकाम हांसिल किया है। इस सीजन भुवि शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं, अब तक 10 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं।

200वां आईपीएल मैच खेलने के बाद भुवनेश्वर कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि 200 मैच खेलना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है साथ ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम करके वो काफी खुश हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वह इस मुकाम तक उस टीम के साथ पहुंचे हैं जिसने पिछले सीजन खिताब जीता था।

आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बने भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास के सिर्फ 12वें खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 200 या उससे ज्यादा मैच खेलने का आंकड़ा छुआ है। इस खास सूची में सबसे ऊपर एमएस धोनी का नाम आता है, जिन्होंने अब तक 278 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूद हैं।

दिलचस्प बात यह है कि अब तक 200 या उससे अधिक आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड केवल भारतीय खिलाड़ियों के नाम ही दर्ज है।

  • एमएस धोनी – 278 मैच
  • रोहित शर्मा – 277 मैच
  • विराट कोहली – 277 मैच
  • रवींद्र जडेजा – 264 मैच
  • दिनेश कार्तिक – 257 मैच
  • शिखर धवन – 222 मैच
  • रविचंद्रन अश्विन – 221 मैच
  • अजिंक्य रहाणे – 207 मैच
  • सुरेश रैना – 205 मैच
  • रॉबिन उथप्पा – 205 मैच
  • अंबाती रायडू – 204 मैच
  • भुवनेश्वर कुमार – 200 मैच

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version