Asian Games: एशियाई खेल पहले ही अब भारतीय तीरंदाजों के लिए विदेशी कोच का अनुबंध मुसीबत बनता जा रहा है। क्यूंकि कुछ समय पहले तक यह तय था कि इटली के जाने-माने कोच सर्गियो पागिनी भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों को कोचिंग देंगे।

लेकिन अब उन्होंने ऐसा करने से साफ मना कर दिया है। इसके अलावा अब सूत्र बताते हैं कि साल 1999 के विश्व चैंपियन और 2003 के उपविजेता कजिंस भारतीय कंपाउंड टीम के कोच के लिए इंटरव्यू भी दे चुके हैं। लेकिन अभी उनके इस अनुबंध पर फैसला नहीं हो पाया है।

तीरंदाजी कोच पागिनी ने दिया भारत को धोखा :-

एशियाई खेल इसी साल होने वाले हैं। लेकिन अब एशियाई खेल पहले ही भारतीय तीरंदाजों के लिए विदेशी कोच का अनुबंध मुसीबत बनता जा रहा है। क्यूंकि कुछ समय पहले तक यह तय था कि इटली के जाने-माने कोच सर्गियो पागिनी भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों को कोचिंग देंगे। इस बीच उनका यह अनुबंध सिरे चढ़ने जा रहा था। लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कोच रहे पागिनी को अब तीरंदाजी खेल के मजबूत देश कोरिया से भारत के मुकाबले अधिक वेतन का प्रस्ताव मिल गया है।

Italian coach Sergio Pagni
Italian coach Sergio Pagni

इसके चलते हुए अब इटली के जाने-माने कोच सर्गियो पागिनी ने भारतीय तीरंदाजों को दरकिनार कर कोरियाई टीम का दामन थाम लिया है। इसके चलते हुए अब साल 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में शामिल की गई कंपाउंड तीरंदाजी टीम के लिए पूर्व विश्व चैंपियन अमेरिकी तीरंदाज डेव कजिंस पर दांव लगाया गया है। वहीं अब पूर्व अमेरिकी चैंपियन तीरंदाज डेव कजिंस को अच्छे वेतन पर रखने की तैयारी कर ली गई है। लेकिन उनके अनुबंध पर तीरंदाजी के कुछ लोगों में अभी भी रोष है।

कजिंस के कोचिंग अनुभव पर है संदेह :-

इस बीच अब सूत्र बताते हैं कि साल 1999 के विश्व चैंपियन और 2003 के उपविजेता कजिंस भारतीय कंपाउंड टीम के कोच के लिए इंटरव्यू भी दे चुके हैं। लेकिन अभी उनके अनुबंध पर अंतिम फैसला होना बाकी है। इसके अलावा अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो कजिंस जल्द कंपाउंड तीरंदाजी टीम के कोच बन जाएंगे।

Italian coach Sergio Pagni
Italian coach Sergio Pagni

इस बीच कुछ सूत्र बताते हैं कि कजिंस एक अच्छे कंपाउंड तीरंदाज तो रहे हैं लेकिन उनके पास कोचिंग का बड़ा अनुभव नहीं है। जबकि भारतीय कंपाउंड तीरंदाज इस वक्त दुनिया के शीर्ष तीरंदाजों में शामिल हैं। इसके अलावा कजिंस फीटा राउंड का विश्व रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।

अभी तक भारत का रिकर्व कोच भी नहीं आया :-

इसके अलावा इस मौजूदा समय में दिक्कत केवल भारत के कंपाउंड विदेशी कोच की ही नहीं है बल्कि रिकर्व कोच की भी है। क्यूंकि बीते वर्ष अप्रैल में कोरियाई मूल के अमेरिकी कोच की सिकली को 20 हजार अमेरिकी डॉलर के भारी-भरकम वेतन पर अनुबंधित करने की तैयारी की गई थी। इसके चलते हुए उनको इस वर्ष जनवरी में अनुबंध भी दिया गया था।

Italian coach Sergio Pagni
Italian coach Sergio Pagni

लेकिन वह शर्तों से खुश नजर नहीं हुए। इसके चलते हुए अभी तक भी उनका अनुबंध नहीं हो पाया है। इसके अलावा इस मौजूदा समय में भारतीय तीरंदाज विश्वकप में खेल रहे हैं। लेकिन रिकर्व और कंपाउंड दोनों टीमों का अभी तक चीफ कोच भी नियुक्त नहीं हो पाया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version