IPL 2026: आईपीएल 2026 का 47 वां मैच आज सोमवार, 4 मई को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में एमआई की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
इसके अलावा लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को अपने पिछले मैच में केकेआर टीम के खिलाफ खेलते हुए सुपर ओवर में हर मिली थी। वहीं आज के इस मैच में ये दोनों टीमें हर हाल में मैच को जीतना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
MI टीम के खिलाफ LSG का पलड़ा रहा है काफी भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को इनमें से अभी तक 6 मैचों में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम को इस दौरान केवल 2 मैच में ही जीत हासिल हुई है।

इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब उस दौरान इन दोनों ही टीमों को एक-एक मैच में जीत हासिल हुई थी। आज भी इनके बीच एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इस तरह की हो सकती है LSG की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में LSG टीम की तरफ से गेंदबाजी में मोहसिन खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किये थे। हबकि बल्लेबाजी में कप्तान ऋषभ पंत और मार्कराम ने छोटी-छोटी अच्छी परियां खेली थी। लेकिन वो भी टीम को जीत नहीं दिला सके थे। लेकिन आज उनसे टीम को एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

LSG टीम की संभावित 11 :- एलएसजी टीम की संभावित 11 :- ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे
इम्पैक्ट सब : अब्दुल समद, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, शिवम मावी
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है MI की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में एमआई के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। उस मैच में विल जैक्स ने 43 रन और रयान रिकेल्टन ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। लेकिन अभी तक दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी चोट से वापसी नहीं कर पाए हैं, जो इस टीम के लिए काफी मुसीबत का सबब बना हुआ है।

एमआई की संभावित एकादश : विल जैक्स, रयान रिकेल्टन(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक मार्कंडेय, क्विंटन डी कॉक
आज ऐसा रहने वाला है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज :-
इस मैदान की पिच हमेशा बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है। जिसके चलते हुए यहां पर उछाल काफी अच्छा मिलता है और गेंद भी बल्ले पर ठीक ढंग से आती है।

इसके अलावा यहां पर सभी स्पिनरों को भी विकेट लेने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता है। इस पिच पर घास भी नहीं होती है। जिसके चलते हुए यहां पर तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। वहीं यहां पर टॉस की भी काफी बड़ी भूमिका होती है। क्यूंकि जो भी कप्तान टॉस जीतता है वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है।
जानिए आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज सोमवार, 4 अप्रैल को मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सिय्स और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज यहां पर बारिश आने की संभावना न के बराबर है। इसके चलते हुए सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर :-
एमआई के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने पिछले 7 मुकाबलों में 177.84 की स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं। जबकि नमन धीर के बल्ले से पिछले 10 मैच में 153.4 की स्ट्राइक रेट से 270 रन आए हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए बल्लेबाज मिचेल मार्श ने पिछले 10 मैचों में 39.6 की औसत से 396 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर ने पिछले 7 मैच में 9.5 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं। जबकि प्रिंस यादव ने पिछले 8 मैचों में 8.07 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







