IPL 2026: आईपीएल 2026 का 69 वां मैच आज रविवार, 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच दोपहर 3:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से जीत मिली थी।

जबकि मुंबई इंडियंस टीम को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आज के इस मैच को जीतके एमआई की टीम अपने आईपीएल अभियान को शानदार अंदाज में जीतकर करना चाहेगी। जबकि दूसरी तरफ आरआर की टीम प्लेऑफ में बने रहने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

RR टीम के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरआर की टीम को इनमें से अभी तक कुल 15 मैच में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ एमआई की टीम को इस दौरान कुल 16 मैच में जीत मिली है।

Ryaan Rickelton
Ryan Rickelton

वहीं इस दौरान इन दोनों के बीच खेला गया एक मैच बेनतीजा भी रहा है। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। तब उस मैच को आरआर की टीम ने 27 रनों से जीत लिया था।

आज इस तरह की हो सकती है RR की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से शानदार जीत मिली थी। तब उस मैच में आरआर टीम की तरफ से युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 93 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा इसी मैच में जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने भी अच्छी पारी खेली थी। वहीं आज के इस मैच में आरआर की टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

आरआर की संभावित एकादश :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फेरेरा , ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।

आरआर के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और शिमरोन हेटमायर।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है MI की टीम :-

आईपीएल 2026 के अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस टीम को केकेआर टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब इस मैच में एमआई टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ था। वहीं बाद में आकर केवल कॉर्बिन बॉश ने ही 32 रन की छोटी सी पारी खेली थी। इसके बाद इस मैच में एमआई की गेंदबाजी भी कुछ अच्छी नहीं रही थी। लेकिन फिर भी उनके तेज गेंदबाज कार्बिन बॉश ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया था। लेकिन आज के इस मैच में एमआई की टीम को अपने टॉप ऑर्डर के खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

एमआई की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), राज अंगद बाबा, तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक मार्कंडेय, विल जैक्स

आज ऐसा रहने वाला है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज :-

इस मैदान की पिच हमेशा बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है। जिसके चलते हुए यहां पर उछाल काफी अच्छा मिलता है और गेंद भी बल्ले पर ठीक ढंग से आती है।

IPL 2026 Wankhede Stadium Mumbai Pitch Report
IPL 2026 Wankhede Stadium Mumbai Pitch Report

इसके अलावा यहां पर सभी स्पिनरों को भी विकेट लेने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता है। इस पिच पर घास भी नहीं होती है। जिसके चलते हुए यहां पर तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। वहीं यहां पर टॉस की भी काफी बड़ी भूमिका होती है। क्यूंकि जो भी कप्तान टॉस जीतता है वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है।

जानिए आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 24 मई को मौसम बिल्कुल साफ नहीं रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सिय्स और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज यहां पर बारिश आने की संभावना न के बराबर है। इसके चलते हुए सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 3 बजे होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version