Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 58 वां मैच आज वीरवार, 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

जबकि मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पिछले मैच में आरसीबी टीम के खिलाफ 2 विकेट से हार मिली थी। लेकिन आज के इस मैच में पंजाब की टीम प्लेऑफ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 35 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए पंजाब किंग्स की टीम को इनमें से कुल 17 मैचों में जीत मिली है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

जबकि इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को इनमें से कुल 18 मैच में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक एक मैच खेला गया है। इस मैच में खेलते हुए पंजाब किंग्स की टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी।

आज इस तरह की हो सकती है MI की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को आरसीबी टीम के खिलाफ खेलते हुए 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में एमआई टीम की तरफ से केवल तिलक वर्मा ही 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल पाए थे। जबकि दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे और 22 रन पर ही आउट हो गए थे। लेकिन आज के इस मैच में एमआई के दोनों सलामी बल्लेबाजों से एक शानदार और तेज शुरुआत की उम्मीद रहेगी।

Ryaan Rickelton
Ryan Rickelton

एमआई की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), राज अंगद बाबा, तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक मार्कंडेय, विल जैक्स

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में पंजाब टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। लेकिन इस मैच में दूसरे सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। लेकिन आज के इस मैच में पंजाब की टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Punjab Kings
Punjab Kings

PBKS की संभावित एकादश : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

PBKS के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार।

कैसी रहने वाली है आज धर्मशाला की पिच :-

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इस पिच की मिटटी में बालू की मात्रा न के बराबर है। तभी तो यहां की पिच पर गति और उछाल दोनों मिलता है। धर्मशाला स्टेडियम की पिच में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकता है।

Himachal Pradesh Cricket Association Stadium
Himachal Pradesh Cricket Association Stadium

मूवमेंट होने से बल्लेबाजों के लिए चुनौती रह सकती है लेकिन बॉउंड्री छोटी है इसलिए यहां हवाई फायर किए जा सकते हैं। शुरुआत में यहां संभलकर खेलने की जरुरत होगी, जबकि स्पिनर्स को यहां अटैकिंग होकर खेला जा सकता है।

कैसा रहने वाला है आज धर्मशाला का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज सोमवार, 11 मई को धर्मशाला में मौसम बादलों वाला रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है। जिसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-

पंजाब किंग्स टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले 10 मैचों में 164.03 की स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए हैं। जबकि सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने भी अपने पिछले 10 मैचों में 345 रन बनाए हैं।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

इसके अलावा मुंबई इंडियंस की टीम के लिए रियान रिकेल्टन ने पिछले 8 मैच में 188.12 की स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने अपने पिछले 10 मैच में 9.87 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं। जबकि मुंबई टीम की तरफ से अल्लाह गजनफर ने पिछले 8 मैचों में 9.63 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच आज यह मैच सोमवार, 11 मई को शाम 7:30 बजे से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version