IPL 2026 Qualifier 2: IPL 2026 सीजन के क्वालीफायर-2 में आज शुक्रवार, 29 मई को गुजरात टाइटंस टीम और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराया था। वहीं अब रियान पराग की कप्तानी वाली यह आरआर की टीम आज के मैच को जीतकर फाइनल में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी।
जबकि दूसरी तरफ गुजरात की टीम को क्वालीफायर-1 में आरसीबी टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा अब गुजरात की यह टीम गिल के नेतृत्व में हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
RR टीम के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 10 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए गुजरात टाइटंस की टीम को इनमें से 7 मैच में जीत मिली है। जबकि इस दौरान खेलते हुए आरआर की टीम को केवल 3 ही मैचों में जीत मिली है।

इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए हैं। तब इन दोनों टीमों को इनमें से एक-एक मैच में जीत मिली थी। इससे पहले आईपीएल 2025 के सीजन में गुजरात की टीम ने एक मैच 58 रन से जीता था। जबकि दूसरे मैच में आरआर की टीम को 8 विकेट से जीत मिली थी।
आज इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है RR की टीम :-
आरआर की टीम ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाग 8 विकेट खोकर 243 रन का बड़ा स्कोर कहद किया था। उस मैच में आरआर के बल्लेबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा अभी तक इस सीजन में जोफ्रा आर्चर ने नई गेंद से विकेट चटकाए हैं। इसके चलते हुए वह आज के इस मैच में भी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की परीक्षा लेते हुए दिखाई देंगे।

RR की संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शानाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा
RR टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, और एडम मिल्ने।
आज इस तरह की नजर आ सकती है GT की टीम :-
गुजरात टाइटंस की टीम को क्वालीफायर-1 में आरसीबी टीम के खिलाफ खेलते हुए 92 रन से करारी हार मिली थी। तब उस मैच में आरसीबी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन आज ऐस में गुजरात की टीम को अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

GT की संभावित एकादश: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, और प्रसिद्ध कृष्णा।
GT टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- राहुल तेवतिया, कुमार कुशाग्र, साई किशोर, अरशद खान, और शाहरुख खान।
कैसी रहने वाली है आज मुल्लापुर स्टेडियम की पिच :-
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। इसके अलावा यहां गेंद ज्यादा सीम और टर्न नहीं होती है। क्यूंकि हमें यहां पर एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की पूरी संभावना है।

इसके अलावा यहां पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी काफी मदद मिल सकती है। इसके चलते हुए आज जो भी टीम यहां पर टॉस को जीतेगी वह गेंदबाजी करना पसंद करेगी। क्यूंकि इस मैदान पर लक्ष्य को हासिल करना आसान माना जाता है।
कैसा रहेगा आज मुल्लापुर का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शुक्रवार, 29 मई को मुल्लापुर में मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी फैंस को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें :-
आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ खेलते हुए 97 रन बनाए थे। इसके अलावा वह इस मौजूदा आईपीएल सीजन में अभी तक 650 से अधिक रन बना चुके हैं।

जबकि गुजरात टाइटंस टीम के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन भी इस मौजूदा सीजन में 46.57 की बल्लेबाजी औसत और 157.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 657 रन बना चुके हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में कागिसो रबाडा इस सीजन में अभी तक 21.03 की शानदार गेंदबजी औसत और 9.48 की इकॉनमी रेट से 26 विकेट ले चुके हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
गुजरात टाइटंस टीम और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला आज शुक्रवार, 29 मई को न्यू चण्डीगढ़, मुल्लापुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







