Norway Chess: नॉर्वे चेस 2026 टूर्नामेंट के तीसरे दौर में एक और रोमांचक मुकाबला खेला गया है। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में एक बड़ा उलटफेर कर दिया है। क्यूंकि आर प्रज्ञानंद ने अब विश्व के नंबर एक चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। जबकि एक अन्य मैच में खेलते हुए विश्व चैंपियन डी गुकेश को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है।
आर प्रज्ञानंद ने मैग्नस कार्लसन को हराया :-
नॉर्वे शतरंज 2026 टूर्नामेंट के तीसरे दौर में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया था। क्यूंकि इस मैच में भारतीय स्टार खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लासिकल चेस में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। वहीं इस मैच में खेलते हुए प्रज्ञानंद कार्लसन के खिलाफ ज्यादातर समय तक नियंत्रण में दिखाई दिए थे। इसके चलते हुए नार्वे के स्टार कार्लसन ने दबाव में आकर एक बड़ी गलती कर दी थी। इसके बाद उनको मैच में हार कर इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

इसके अलावा इस टूर्नामेंट में अभी तक कार्लसन अपने चिर परिचित फॉर्म में नहीं दिखाई दिए हैं। इसके बावजूद भी सात बार के चैंपियन कार्लसन को उसके देश में हराना विश्व शतरंज की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इससे पहले आर प्रज्ञानंद बुकारेस्ट में सुपरबेट शतरंज क्लासिक रोमानिया में शानदार प्रदर्शन करके आए हैं। इसके चलते हुए उन्होंने अपनी उसी लय को यहां भी बरकरार रखा है। इसके अलावा अब उनकी इस जीत के साथ अब उनके 4.5 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले भी प्रज्ञानंददा ने साल 2024 में इसी टूर्नामेंट में क्लासिकल प्रारूप में पहली बार कार्लसन को हराया था।
अलीरेजा फिरौजा की बढ़त बरकरार :-
इसके अलावा एक अन्य मैच में विश्व चैंपियन डी गुकेश को अलीरेज फिरौजा के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा है। इसके बाद फिर फिरौजा ने आर्मागेडन गेम में जीत हासिल करके अतिरिक्त अंक हासिल कर लिया है। इसके चलते हुए उन्होंने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इसके अलावा विन्सेंट कीमर और वेस्ली सो के बीच खेला गया क्लासिकल गेम भी एक संतुलित संघर्ष के बाद ड्रॉ पर ही समाप्त हुआ है। इसके चलते हुए फिर वेस्ली सो ने आर्मागेडन गेम को जीतकर अतिरिक्त अंक हासिल कर लिया है।

इसके चलते हुए अब तीसरे राउंड के बाद फिरौजा पहले स्थान पर बने हुए हैं।इसके अलावा महिलाओं के वर्ग में एक बार फिर कई करीबी मैच देखने को मिले हैं। क्यूंकि आज तीन क्लासिकल मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। इसके बाद फिर मैच के नतीजे का फैसला आर्मागेडन से हुआ है। इस बीच मौजूदा महिला चैंपियन जू वेनजुन और झू जिनर के बीच खेला गया मैच भी ड्रा पर ही समाप्त हुआ है।

इस मैच में झू जिनर ने एक समय अच्छी बढ़त बनाई हुई थी। लेकिन बाद में वह इसे जीत में नहीं बदल पाईं थी। लेकिन फिर भी झू ने बाद में आर्मागेडन गेम में जीत हासिल करके अतिरिक्त अंक हासिल कर लिए हैं। इसके अलावा एना मुजीचुक और हंपी कोनेरू के बीच खेला गया क्लासिकल गेम भी ड्रा पर ही समाप्त हुआ था। इसके बाद में मुजीचुक ने आर्मागेडन गेम में जीत हासिल करके अतिरिक्त अंक हासिल कर लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






