IPL: एमएस धोनी ने अभी तक आईपीएल से कितने करोड़ रुपये कमाए हैं, जानिए
IPL: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक थे। उन्होंने आईपीएल में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
IPL : महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक थे। उन्होंने आईपीएल (IPL) में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। इस मौजूदा समय में वह इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ले चुके है। इसके वाबजूद भी आईपीएल (IPL) में लगातार उनकी कमाई बढ़ रही है। तभी तो वह इस लीग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इंडियन टीम के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने 4 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। लेकिन वह आईपीएल (IPL) में अभी तक भी खेल रहे है। तभी तो उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को कई बार आईपीएल का खिताब जितवाया है। वहीं इस दौरान उन्होंने इस लीग से काफी सारा पैसा भी कमाया है। इसके अलावा आइए जानते हैं कि धोनी ने अब तक आईपीएल (IPL) से कितनी कमाई की है
महेंद्र सिंह धोनी का IPL करियर :-
एमएस धोनी साल 2008 से आईपीएल लीग का हिस्सा है। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेला है।
वहीं धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। तभी तो उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका खेल काफी शानदार है। अब भी उनकी बल्लेबाजी में कोई कमी नहीं आई है।
आईपीएल लीग से धोनी की कमाई :-
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल लीग के पहले सीजन से लेकर अब तक कुल 192.84 करोड़ रुपये की कमाई की है। तभी तो वह इस लीग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे नंबर पर आते है।
धोनी की साल दर साल आईपीएल से कमाई :-
IPL 2008 से 2010: 6 करोड़ रुपये
IPL 2011 से 2013: 8.28 करोड़ रुपये
IPL 2014 से 2017: 12.5 करोड़ रुपये
IPL 2018 से 2021: 15 करोड़ रुपये
IPL 2022 से 2024: 12 करोड़ रुपये
IPL 2025: 4 करोड़ रुपये
इस मौजूदा समय में धोनी केवल आईपीएल से ही नहीं बल्कि ऐड बिजनेस और ब्रैंड प्रमोशन से भी अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। तभी तो इस समय उनकी कुल नेट वर्थ करीब 1040 करोड़ रुपये है।
आईपीएल से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी :-
रोहित शर्मा: 210.9 करोड़ रुपये
विराट कोहली: 209.2 करोड़ रुपये
एमएस धोनी: 192.84 करोड़ रुपये
रवींद्र जडेजा: 143.01 करोड़ रुपये
सुनील नरेन: 125.15 करोड़ रुपये
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल रिकॉर्ड :-
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल लीग में अभी तक कुल 264 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 39.13 की औसत से 5243 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 24 अर्धशतक भी आए है। लेकिन इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है।
अगर आईपीएल लीग में धोनी के छक्कों की बात करें तो उन्होंने अभी तक इस लीग में 252 छक्के और 363 चौके लगाए हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। तभी तो इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा है। इस दौरान उन्होंने न केवल क्रिकेट में ही अपना नाम कमाया है। बल्कि इस दौरान उन्होंने खूब पैसा भी कमाया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।