IPL 2025: क्या फिर बदलेगा GT का कप्तान, शुभमन गिल की जगह इस दिग्गज को मिलेगी कमान
IPL 2025: आईपीएल 2025 के आगामी सीजन से पहले गुजरात टाइटंस की टीम में एक बड़ा बदलाब होने वाला है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 के आगामी सीजन से पहले गुजरात टाइटंस की टीम में एक बड़ा बदलाब होने वाला है। क्यूंकि इस 2025 (IPL 2025) के सीजन के लिए यह टीम शुभमन गिल को हटाकर इस दिग्गज को अगला कप्तान बना सकती है। इस समय आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले गुजरात टाइटंस की टीम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

तभी तो इस टीम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से (IPL 2025) एक पोस्ट किया है। जिसने सभी तरफ खलबली मचा दी है। वहीं अब इस पोस्ट से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि टीम अगले सीजन (IPL 2025) में शुभमन गिल को हटाकर एक दिग्गज खिलाड़ी को कप्तानी सौंप सकती है।
IPL 2025 सोशल मीडिया पर हुए पोस्ट ने मची खलबली :-
इस बार गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट डाली है। इस पोस्ट में एक ब्लैक बोर्ड पर द 2025 जीटी स्टोरी लिखा गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि अ क्लिन स्लेट ए न्यू स्टोरी। इसके अलावा इस पोस्ट में बोर्ड की तरफ देखते हुए राशिद खान की तस्वीर लगाई गई है।

तभी तो इससे अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि टीम अगले सीजन गिल की जगह हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान को अगला कप्तान बना सकती है। वहीं अगर इस बार ऐसा होता है तो गिल इस समय टीम इंडिया की कप्तानी रेस से बाहर हो चुके है। वह प्लेइंग XI में जगह के लिए संघर्ष कर रहे है। इससे उनको काफी बड़ा झटका लग सकता है।
गिल का पिछला सीजन रहा था साधारण :-
आईपीएल 2024 के सीजन में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे थे। तब इस सीजन में खेलते हुए उनकी कप्तानी भी काफी साधारण रही थी। आईपीएल 2024 के सीजन में इस टीम ने 14 में से 5 मैच में जीत हासिल की थी।

जबकि उनको 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। तब यह टीम 8वें पायदान पर रही थी। इससे पहले साल 2022 और 2023 का सीजन इस टीम के लिए काफी शानदार रहा था। अब संभवत: इसी वजह से गिल को कप्तानी से हटाया जा सकता है।
राशिद खान हो सकते है इस टीम के तीसरे कप्तान :-
आईपीएल की इस लीग में गुजरात टाइटंस की टीम साल 2022 से जुडी थी। तब इस टीम के पहले सीजन में कप्तान हार्दिक पांड्या थे। तब उनकी कप्तानी में पहले ही सीजन में जीटी ने आरआर को हराकर खिताब जीता था। जबकि साल 2023 में भी उनकी कप्तानी में ही इस टीम ने फाइनल खेला था। तब उस फाइनल में उनको सीएसके से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद साल 2024 में हार्दिक पांड्या गुजरात को छोड़कर मुंंबई चले गए। तब शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया था। इसके अलावा अब अगले सीजन में अगर गिल को हटाकर राशिद को कप्तानी मिलती है तो वह टीम के तीसरे कप्तान होंगे। वहीं राशिद अभी अफगानिस्तान टी 20 टीम के कप्तान हैं। इसके अलावा इस मौजूदा समय में वह जीटी के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। उनको इस टीम ने 18 करोड़ में रिटेन किया था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।