IPL में पंजाब किंग्स के पूर्व स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट फैन्स को बहुत ही आश्चर्यचकित किया है। साल 2021 में यूएई में खेले गए आईपीएल के दौरान उन्होंने अचानक ही टीम का साथ छोड़ दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में गेल ने खुलासा किया कि उस दौरान पंजाब फ्रेंचाइजी ने उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया। इस दौरान उस वक्त टीम के कोच अनिल कुंबले से बात करने के दौरान भावुक हो गए थे यूनिवर्स बॉस ।

आईपीएल 2021 में डिप्रेशन में डूब गए थे गेल

क्रिस गेल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि पंजाब किंग्स के साथ मेरा सफ़र पहले ही खत्म हो गया था। 2021 में आईपीएल के दौरान पंजाब किंग्स और मैनेजमेंट ने मेरा बहुत अधिक अपमान किया। उस दौरान टीम में सबसे सीनियर प्लेयर गेल थे। इस टूर्नामेंट में अकेले ही टीम को बहुत से मैच में जीत दिलाई है। यूनिवर्स बॉस ने कहा कि मेरे साथ उस टीम में छोटे बच्चे की तरह व्यवहार किया गया था, जो उन्हें मुझे भी पसंद नही आया।

क्रिस गेल ने कहा कि मैं डिप्रेशन मोड में चला गया हूं। क्योंकि मैंने उस वक्त थोड़ा महसूस किया था। वो समय मेरे लिए ज़िन्दगी का सबसे बुरा पल था। हम जानते हैं कि काम करना है, खेलना है, लेकिन उस स्टेज पर पैसा मायने नहीं रखता था। वहां सबसे अहम थी मेरी मानसिक सेहत, जो पैसे से कहीं ज्यादा जरूरी थी।

2021 में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने मनाने की कोशिश: क्रिस गेल

कप्तान केएल राहुल ने मुझे फोन किया और कहा कि क्रिस तुम रुक जाओ तुम अगला मैच खेलोगे, लेकिन गेल ने कहा कि तुम्हें और तुम्हारी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। इसके बाद मैंने अपना बैग पैक किया और टीम छोड़कर चला गया।

IPL में कैसा है क्रिस गेल का करियर

क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर कुल और 141 पारियों में 4965 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 175 रन है। उनके नाम इस लीग में 6 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज है। 2021 में गेल ने सीजन के तीन मैच शेष रहते ही पंजाब किंग्स का साथ छोड़ दिया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version