Thursday, June 18

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस के दमदार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोस बटलर ने अपने टी20 करियर में एक खास मुकाम हासिल कर लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात को जीत के लिए 20 ओवर में 165 रन बनाने थे, जिसे टीम ने 7 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।

इस मैच में बटलर ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 60 रन बनाए। इसी पारी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 14,000 रन भी पूरे कर लिए और इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले वह दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए।

बटलर 14000 रनों के आंकड़े तक पहुंचने वाले बने तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी

LSG के खिलाफ मुकाबले में जोस बटलर ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इससे पहले एलएसजी बनाम डीसी मैच में उन्होंने अपने टी20 करियर के 600 छक्के पूरे किए , और अब शानदार 60 रनों की पारी खेलते हुए उन्होंने 14,000 टी20 रन भी पूरे कर लिए।

इस उपलब्धि के साथ बटलर टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपने ही देश के एलेक्स हेल्स और कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया।

टी20 में सबसे कम पारियों में 14,000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने यह आंकड़ा सिर्फ 423 पारियों में पूरा किया  था। वहीं दूसरे नंबर पर डेविड वार्नर हैं, जिन्होंने 432 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। बटलर ने 468 पारियों में अपने 14,000 रन पूरे किए।

सबसे कम पारियों में 14000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड

  • क्रिस गेल – 423 इनिंग्स
  • डेविड वॉर्नर – 431 इनिंग्स
  • जोस बटलर – 468 इनिंग्स
  • एलेक्स हेल्स – 505 इनिंग्स
  • कायरन पोलार्ड – 633 इनिंग्स

T20 में रन बरसाने वाले दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट

  • क्रिस गेल – 14562 रन
  • कायरन पोलार्ड – 14482 रन
  • एलेक्स हेल्स – 14449 रन
  • डेविड वॉर्नर – 14121 रन
  • जोस बटलर – 14021 रन

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version