Aarit Kapil: दिल्ली के 10 वर्षीय युवा चेस खिलाड़ी आरित कपिल ने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके अलावा आरित कपिल ने अब चेस में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मास्टर नॉर्म हासिल कर लिया है। वहीं इस समय उनकी उम्र केवल 10 साल ही है। इसके चलते हुए अब वह ऐसा करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के चेस खिलाड़ी भी बन गए हैं।

आरित कपिल ने रचा कीर्तिमान :-

Aarit Kapil
Aarit Kapil

दिल्ली के 10 वर्षीय युवा चेस खिलाड़ी आरित कपिल ने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसकेचलते हुए अब वह स्पेन के मेनोरका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के अंतिम दौर में ऑस्ट्रेलिया के सैमुअल असाका के साथ ड्रॉ खेलकर अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) नॉर्म हासिल करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं उन्होंने केवल 10 वर्ष सात महीने की उम्र में इस उपलब्धि को हासिल करते हुए एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है।

काफी शानदार रहा है आरित का प्रदर्शन :-

इसके अलावा आरित कपिल ने इस प्रतियोगिता की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए दूसरे दौर में कजाखस्तान के पूर्व विश्व अंडर-20 चैंपियन और ग्रैंडमास्टर नोगरबेक काजीबेक को दिया था। वहीं दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी के लिए पिछले साल अंडर-11 राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतना उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ भी साबित हुआ है।

chess
chess

इसके अलावा वह वर्तमान में जन्मे खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर भी मौजूद हैं। वहीं इस प्रतियोगिता में उनका सबसे यादगार प्रदर्शन अर्जेंटीना के 12 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर ओरो फॉस्टिनो के खिलाफ रहा है। क्यूंकि उनको शतरंज की दुनिया का मेसी कहा जाता है। तब उस मैच में आरित ने काफी संयम दिखाते हुए ड्रॉ हासिल किया था और वैश्विक स्तर पर सभी का ध्यान अपनी और खींचा था।

Aarit Kapil
image source via getty images

इसके बाद दिल्ली के युवा चेस सनसनी आरित कपिल को इस टूर्नामेंट के अंतिम तीन मुकाबलों में केवल आधा ही अंक चाहिए था। इसके बाद लगातार दो हार के बाद उनका पहला आईएम नॉर्म हासिल करने का सपना काफी मुश्किल में पड़ता हुआ डीकगै दे रहा था। वहीं इसके बाद फिर उन्होंने अंतिम दौर में खुद को संभाला और तेजी से सही चालें चलते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version