Friday, February 13

IPL 2025, KKR vs MI: आईपीएल 2025 का 12वां मुकाबला, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों की स्थिति

KKR vs MI, Mumbai Indians won the toss, decided to bowl first
Rohit Sharma/Getty Images

मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अब तक खेले गए मुकाबलों में MI को जीत नसीब नहीं हुई है और वे पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। दूसरी ओर, KKR ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर मोमेंटम हासिल किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स XI: सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

KKR IMPACT: एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया

मुंबई इंडियंस XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर

MI IMPACT: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू

टीम संयोजन और अहम बदलाव

मुंबई इंडियंस ने इस मैच के लिए दो बड़े बदलाव किए हैं, विल जैक्स की टीम में वापसी हुई है और अश्विनी कुमार अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, कोलकाता ने मोईन अली को बाहर कर सुनील नरेन को वापस टीम में शामिल किया है।

वानखेड़े की पिच और आंकड़े

वानखेड़े स्टेडियम में हमेशा से चेज़ करने वाली टीम का दबदबा रहा है, और यही वजह है कि हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज अब तक अपनी लय में नहीं दिखे हैं, जिससे उनका स्कोर चेज़ करना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इस मैदान पर MI का दबदबा रहा है। उन्होंने KKR के खिलाफ 9-2 की बढ़त बना रखी है। लेकिन पिछले 6 मुकाबलों में KKR ने 5 बार बाजी मारी है, जिससे यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी संभावना है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

वेंकटेश अय्यर: मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका रिकॉर्ड जबरदस्त है। इस टीम के खिलाफ उनका औसत 70 से ज्यादा है, और उन्होंने 3 अर्धशतक और एक शतक जमाया है।

मिचेल सैंटनर: ऑलराउंडर के तौर पर MI के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ उनकी फील्डिंग और बल्लेबाजी भी टीम को मजबूती देती है।

क्विंटन डी कॉक: राजस्थान के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी और मुंबई के खिलाफ भी उनके अनुभव का फायदा KKR को मिल सकता है।

MI के लिए करो या मरो

मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अगर वे लगातार तीसरा मुकाबला हारते हैं, तो उनकी प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो सकती है। वहीं, कोलकाता की कोशिश होगी कि वह अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए अंक तालिका में मजबूती से आगे बढ़े। क्या मुंबई इंडियंस इस मुकाबले से अपनी किस्मत बदल पाएगी या कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हें और पीछे धकेल देंगे। 

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version