Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का आज छठा मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के पहले मैच में हैदरबाद की टीम को आरसीबी टीम के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी।

जबकि केकेआर की टीम को अपने पहले मैच में एमआई की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से करारी हार मिली है। लेकिन इस मैच में आज ये दोनों ही टीम जीतकर अपना खाता खोलना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

SRH के खिलाफ केकेआर टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 30 मैच खेले गए हैं। वहीं इन मैचों में खेलते हुए इनमें से 20 मैचों में केकेआर टीम को जीत मिली है। जबकि इसदौरान केवल 10 मैच को ही SRH की टीम जीतने में सफल रही है। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों टीम के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब इन मैचों में दोनों ही टीमों को 1-1 मैच में जीत मिली थी।

आज इस तरह की हो सकती है केकेआर की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पहले मैच में केकेआर की टीम को मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार मिली थी। तब उस मैच में केकेआर की बल्लेबाजी तो ठीक रही थी। लेकिन उस मैच में उनकी बल्लेबाजी काफी खराब रही थी। लेकिन आज इस मैच में यह टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

केकेआर की संभावित एकादश : फ़िन ऐलन, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी

केकेआर के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अनुकूल रॉय, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है SRH की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आरसीबी टीम के खिलाफ खेलते हुए 26 बॉल रहते हुए 6 विकेट से करारी हार मिली थी। तब इस मैच में हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 80 रन कप्तान ईशान किशन के बल्ले से निकले थे। जबकि अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। लेकिन आज इस मैच में सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाना चाहेंगे।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

एसआरएच की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी।

SRH के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : कामिन्दु मेंडिस,शिवम मावी, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा।

कैसा रहेगा आज कोलकाता की पिच का मिजाज :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनाई जाती है। तभी तो इस टी-20 प्रारूप में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। लेकिन मैच की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है।

Eden Gardens Stadium Pitch Report
Eden Gardens Stadium Pitch Report

इसके बाद जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां की ऑउटफील्ड बहुत तेज है। इससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने के मौके मिलते हैं। जबकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन है।

कैसा रहेगा आज कोलकाता का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज गुरुवार, 2 अप्रैल को कोलकाता में मौसम एक दम साफ और गर्म रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के दिन यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में यहां पर मैच में किसी भी प्रकार का खलल नहीं देखने को मिलेगा।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी सभी की नजर :-

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने पिछले मैच में MI के खिलाफ 40 गेंदों में 67 रन की पारी खेली थी। जबकि उसी मैच में केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज रघुवंशी ने भी अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा SRH के कप्तान ईशान किशन इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

Ishan Kishan
Ishan Kishan

क्यूंकि उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अपने पहले मैच में खेलते हुए 38 गेंदों में 210 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में SRH के तेज गेंदबाज डेविड पायने ने RCB के खिलाफ 2 विकेट लिए थे। आज भी उनपर सभी की नजरें रहेंगी।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version