आज के KKR vs MI मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। टॉस के बाद KKR vs MI Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 2 और कोलकाता नाइट राइडर्स बिना बदलाव के साथ उतरी है।
ईडन गार्डेंस ग्राउंड में कैसी रहेगी पिच?
अगर पिच की बात करें तो ईडन गार्डेंस की पिच काफी सपाट पिच होती है। इस पिच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होता है। लेकिन कुछ ओवरों में बाद यह काफी फ्लैट हो जाती है जिसमें आसानी से थ्रू द लाइन शॉट लगाए जा सकते है। जैसे कि पिछले मैच में देखने को मिला था।
यहां पर बहुत हाई स्कोरिंग मुकाबले होते है। जैसे कि इस सीजन के अधिकतर मुकाबलों में देखने को मिला था। एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
KKR vs MI Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्या रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे।
कोलकाता की बात करें तो इस मैच में उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वो सेम टीम के साथ उतरी है।
KKR vs MI Playing XI: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, कार्बिन बॉस्क, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर।
वहीं अगर मुंबई इंडियंस पर नजर डालें तो इस मुकाबले के लिए उन्होंने टीम में दो बदलाव किए है। कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की टीम में वापसी हुई है।
KKR vs MI: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से फिन ऐलन और कैमरन ग्रीन पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए नमन धीर और तिलक वर्मा एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, ईडन गार्डेन्स में खेले जाने वाले इस मुकाबले में KKR vs MI Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







