Sunday, February 8

Google News Sports Digest Hindi

Krunal Pandya: आईपीएल 2025 के सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम का कप्तान कौन हो सकता है। तभी तो अब RCB ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इसके लिए हिंट दिया है। इस मामले में कभी विराट कोहली का नाम चर्चा में आ जाता है तो कभी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम सामने आ जाता है।

Krunal Pandya
image source via getty images

वहीं इसी बीच अब फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जो इस ओर इशारा कर रहा है कि स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को टीम की कप्तानी मिल सकती है।

RCB का पोस्ट हुआ वायरल :-

आईपीएल 2025 के सीजन में RCB के नए कैप्टन को लेकर काफी वक्त से चर्चा चल रही है। वहीं इस बार उनकी टीम का कप्तान कौन होने वाला है। तभी तो अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Krunal Pandya
image source via getty images

जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है की स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) इस टीम के नए कप्तान बन सकते है। इस बार फ्रेंचाइजी ने क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) की फोटो शेयर की है। जिसमें वह RCB की जर्सी में किलर लुक देते दिखाई दे रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा-टॉप-K यहां हैं… पांड्या के पास ऑरा है, लेकिन आप तो ये पहले से ही जानते हैं।

Krunal Pandya के पास है कप्तानी का अनुभव :-

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में RCB ने क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को खरीदने के लिए 5.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा वह एक अच्छे स्पिन ऑलराउंडर हैं। वहीं इस स्टार खिलाड़ी (Krunal Pandya) को घरेलू स्तर पर कप्तानी करने का अच्छा खासा अनुभव भी है।

Krunal Pandya
image source via getty images

इसके अलावा वह लखनऊ सुपर जायंट्स में भी अपने कप्तान केएल राहुल की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल चुके हैं। तब उन्होंने अपनी कप्तानी में खेलते हुए लखनऊ की टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। तभी तो अब ऐसे में जब बेंगलुरु की टीम के पास कप्तान नहीं है तो वह इस स्टार खिलाड़ी (Krunal Pandya) के बारें में भी सोच सकती है।

IPL 2025 के लिए RCB की पूरी टीम :-

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल , देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड.

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version